Saturday, April 4, 2026

रास्ते पर लगे खड़ंजा को तोड़कर अवैध निर्माण करने का आरोप।

रास्ते पर लगे खड़ंजा को तोड़कर अवैध निर्माण करने का आरोप।

संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत पत्र देकर काम रोकने की मांग।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील अंतर्गत स्थित दाम महुला ग्राम की दर्जनों महिलाओं ने गांव के ही एक व्यक्ति पर रास्ते पर लगे खड़ंजे को तोड़कर अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए शनिवार को तहसील मुख्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत पत्र दिया है। एसडीएम ने इसकी जांच कर क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक और लेखपाल से रिपोर्ट मांगी है। ग्राम सभा की शशिकला, रीना,ज्ञानमती,चनरमी,आशा, कौशल्या सहित दर्जनों महिलाओं ने शनिवार को तहसील दिवस पर शिकायत पत्र देकर अवगत कराया कि गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए बंजर भूमि में काफी पहले तीन मीटर चौड़े रास्ते पर खड़ंजा लगा हुआ है। ग्राम सभा द्वारा लगवाया गया खड़ंजा गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती उखाड़ कर अवैध निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण से गांव का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाएगा। आरोप है कि इस संबंध में कई बार पुलिस चौकी महुला को पत्र दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग जिलाधिकारी आजमगढ़ से मिलकर शिकायत करेंगे।

No comments:

Post a Comment