Wednesday, April 15, 2026

जीयनपुर में आशीर्वाद इलेक्ट्रॉनिक एण्ड फर्नीचर हाउस'का भव्य शुभारंभ।

आशीर्वाद इलेक्ट्रॉनिक एण्ड फर्नीचर हाउस'का भव्य शुभारंभ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आज़मगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर में 'आशीर्वाद इलेक्ट्रॉनिक एण्ड फर्नीचर हाउस' का आज आगाज़ हो गया है। रिश्तों की मिठास और माता-पिता के आशीर्वाद के साथ खुले इस शोरूम ने अपने 'शादी सेट्स' के धमाके से बाज़ार में हलचल मचा दी है।"जी हाँ, जीयनपुर के चुनुगपार मोड़ पर स्थित कुमकुम टावर अब खुशियों का नया केंद्र बन गया है। आज यहाँ 'आशीर्वाद इलेक्ट्रॉनिक एण्ड फर्नीचर हाउस' का भव्य शुभारंभ हुआ। लेकिन इस उद्घाटन की सबसे खास और दिल छू लेने वाली बात यह रही कि इसका फीता किसी राजनेता ने नहीं, बल्कि संचालक हिमांशु राजवंशी की माता सोन वर्षा देवी व पिता जयश्रीराम ने काटा। नई पीढ़ी के व्यापार में पुरानी पीढ़ी का यह 'आशीर्वाद' वाकई मिसाल पेश कर रहा है।" बता दे कि "शोरूम के अंदर दाखिल होते ही आपको आधुनिकता का अहसास होगा। संचालक ने अपनी ओपनिंग को आम जनता के लिए उत्सव बना दिया है। यहाँ खासकर मध्यमवर्गीय परिवारों और शादियों के सीजन को ध्यान में रखते हुए तीन बड़े धमाका ऑफर्स लॉन्च किए गए हैं:" जिसमें₹49,999 का बजट धमाका: इसमें जरूरत का हर बुनियादी सामान शामिल है। दूसरा ₹74,999 का प्रीमियम पैकेज नाम दिया गया हैं। वही तीसरा और आख़िरी ऑफर ₹99,999 का महाराजा सेट के नाम से है यह सेट उन लोगों के लिए है जो अपने घर को राजसी लुक देना चाहते हैं।"आशीर्वाद  फ़नीचर हाउस पर सिर्फ फर्नीचर ही नहीं, बल्कि एसी (AC), कूलर, वॉशिंग मशीन से लेकर ब्रांडेड इलेक्ट्रॉनिक्स की एक विस्तृत श्रृंखला मौजूद है। बेड, सोफा और ड्रेसिंग टेबल की ऐसी डिज़ाइन्स यहाँ देखने को मिल रही हैं, जो अब तक बड़े शहरों तक ही सीमित थीं।"अगर आप भी अपनी बिटिया की शादी की खरीदारी या अपने आशियाने को नया रूप देने की सोच रहे हैं, तो जीयनपुर-मोहम्मदाबाद रोड पर स्थित यह शोरूम आपके लिए 'वन स्टॉप डेस्टिनेशन' साबित होने वाला है। उचित दाम, भरोसेमंद क्वालिटी और अपनों का आशीर्वाद—यही है। इस नए आशीर्वाद शोरूम का संकल्प।

No comments:

Post a Comment