Tuesday, April 14, 2026

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती।

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती।
  
संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अजमतगढ़ सहित क्षेत्र में मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर नगर पंचायत अजमतगढ़ व जीयनपुर क्षेत्र में मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अजमतगढ़ अंबेडकर चौराहे पर भाजपा गोरखपुर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल,भाजपा युवा नेता पारितोष जायसवाल और नगर पंचायत अजमतगढ़ चेयरमैन प्रतिनिधि अजय साहनी व नगर पंचायत जीयनपुर में चैयरमैन पुरुषोत्तम यादव ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वही जीयनपुर कोतवाली में भी बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया।पूर्व विधायक वंदना सिंह और सन्तोष सिंह टीपू ने अपने कैंप कार्यालय में भी बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके सामाजिक व आर्थिक सुधार कार्यों पर प्रकाश डाला।अंबेडकर जयंती पर अजमतगढ़ व राजूपट्टी गांव से एक विशाल जुलूस निकाला गया जो चुनहवा चौराहा होते हुए कूदारन तिवारी पहुंचा। जगह-जगह बाबा साहब की प्रतिमाओं और चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा व्यक्त की गई। पूरे नगर में गाजे-बाजे और जय भीम के नारों से माहौल गूंजता रहा।इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन पारस नाथ सोनकर,भाजपा नेता मनीष कुमार मिश्र,धर्मेंद्र सोनकर,रामबृक्ष गौतम, कुमार गौरव,सोहराब आलम,रत्नेश यादव,सन्तोष कुमार यादव,प्रधान मनोज चौरसिया,प्रधान राजेंद्र यादव उर्फ छोटू,जयसिंह,प्रमोद कुमार,बैचई राम,अशोक निषाद, कमलेश प्रसाद रंगवा,ध्यानचंद,कैलाश यादव,रमेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment