पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज अजमतगढ़ में मना वार्षिकोत्सव।
वार्षिकोत्सव पर विजेता छात्राओं को संयुक्त शिक्षा निदेशक ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित।
छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोहा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज पर मना वार्षिकोत्सव वार्षिकोत्सव पर खेल प्रतियोगिता के विजेता छात्राओं को संयुक्त शिक्षा निदेशक ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित।
छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोहा।शुक्रवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजमतगढ़ में खेलकूद एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नवल किशोर संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ विशिष्ट अतिथि राजन प्रताप प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज जोकहरा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया दौड़ कबड्डी लंबी कूद सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया विजेता छात्राओं को संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत नाटक व समूह प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया संयुक्त शिक्षा निदेशक महोदय द्वारा छात्राओं की सराहना करते हुए उन्हें आत्मविश्वास परिश्रम व संस्कारों के साथ जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम का संचालन अनुपमा सिंह नोडल शिक्षिका द्वारा किया गया। इस दौरान प्राचार्य चंदा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका कर्मचारी और सभी छात्रा मौजूद रही।
No comments:
Post a Comment