रामपुर अधिवक्ता की हत्या के विरोध में सगड़ी अधिवक्ताओं ने जमकर की नारेबाजी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के अधिवक्ता समिति ने रामपुर में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में जमकर किया प्रदर्शन और नारेबाजी प्रस्ताव देकर न्यायिक कार्य से रहे विरक्त उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन करवाई करने की मांग। शुक्रवार को सगड़ी अधिवक्ता समिति ने रामपुर में अधिवक्ता फारूख अहमद की गोली मारकर हत्या के विरोध में बैठक कर दो मिनट का मौन रखकर प्रस्ताव देकर न्यायिक कार्य से विरक्त रहे वही सगड़ी तहसील परिसर में घंटों भ्रमण कर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और कोर्ट का बहिष्कार करते हुए चेतावनी दी कि यदि अधिवक्ता फारूख अहमद को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। वहीं अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल की मांग की और उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह को पत्रक देकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।इस दौरान संचालन मंत्री अजीत यादव ने किया एवं अन्य अधिवक्ताओं में पतीराम यादव,मणिकेश्वर मिश्र,अविनाश राय सोनू,आशीष मिश्रा,विंध्यवासिनी राय,अखिलेश कुमार राय,मनीष राय,भीम यादव,सूर्यभान सरोज, सूर्यभान यादव,अनिल कुमार सिंह,संजय कुमार,पंकज दूबे,ओंकार त्रिपाठी,दुर्गेश तिवारी,शहाबुद्दीन खान,प्रतीश यादव,अरुण कुमार सिंह,सुधीर कुमार राय,प्रेमशंकर यादव,अमरेंद्र सिंह,राधेश्याम यादव सहित दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता संघ के लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment