Thursday, February 12, 2026

जीयनपुर पुलिस ने एक वारण्टी को किया गिरफ्तार।

जीयनपुर पुलिस ने एक वारण्टी को किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।धारा 363/366/376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ में अभियुक्त प्रदीप सिंह पटेल पुत्र जयबहादुर पटेल निवासी मकरोपुर जमीन मोहम्मदपुर थाना जीयनपुर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत है। उक्त प्रकरण में न्यायालय स्पेशल जज पाक्सो एक्ट,आजमगढ़ द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध वारण्ट निर्गत किया गया था।गुरुवार को उपनिरीक्षक हरीश कुमार शुक्ला मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त प्रदीप सिंह पटेल को ठण्डी सड़क शारदा चौक,आजमगढ़ से समय लगभग 06:40 बजे गिरफ्तार कर नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया।अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment