Sunday, February 15, 2026

जीयनपुर में महाशिवरात्रि पर्व पर निकली शिव बारात।

जीयनपुर में महाशिवरात्रि पर्व पर निकली शिव बारात।

जीयनपुर में बैंड बाजा के साथ निकली शिव की बारात,शिव की बारात में जमकर उड़े 
अबीर-गुलाल।

मनमोहक झांकियों के साथ वृंदावन से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर नगर पंचायत के कस्बे में महाशिवरात्रि पर्व पर बैंड बाजा के साथ निकली शिव की बारात जमकर उड़े अबीर गुलाल बारात में थिरके कस्बे के लोग।रविवार को जीयनपुर के कोईरिया के पोखरा से वर्षों के परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी भव्य रुप से देर शाम 4:00 बजे विधि-विधान पूर्वक धूमधाम के साथ बैंड बाजा डीजे के साथ शिव की बारात निकली जिसमें कस्बे के लोग जमकर गुलाल अबीर उड़ाते हुए डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए तो वही भांग की मस्ती में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जीयनपुर दोहरीघाट मार्ग से होते हुए आजमगढ़ मार्ग व कस्बे में भ्रमण किया। इस दौरान कस्बे वासी युवाओं ने शिव बारात का आनंद लिया तो वही जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहें। साधु संत और भक्त गढ़ भजन कीर्तन करते रहें।इस दौरान मुख्य रुप से आनंद तिवारी,ज्ञानेंद्र मिश्रा,मनीष चौरसिया,सुनील सोनी,पुरुषोत्तम यादव,दीपक गुप्ता,
हरिशंकर यादव,डब्लू गुप्ता,जयप्रकाश सिंह,हिमांशु जायसवाल,शिवदान चौरसिया,अनिल सोनकर,मुन्ना यादव, जयहिंद मद्धेशिया,राकेश जायसवाल,अमरनाथ गुप्ता, खिचड़ू प्रसाद,राजेश चौहान, आलोक चौरसिया,अमित पटवा,अनिल मौर्या सहित सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिला उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment