Sunday, January 18, 2026

रामकथा में उमड़ी आस्था,गौ रक्षा प्रांत अध्यक्ष आर.पी.राय‘सोनू’ ने आचार्य शांतनु महाराज का लिया आशीर्वाद।

रामकथा में उमड़ी आस्था,गौ रक्षा प्रांत अध्यक्ष आर.पी.राय‘सोनू’ ने आचार्य शांतनु महाराज का लिया आशीर्वाद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
आजमगढ़ शहर के एस.के.पी. इंटर कॉलेज, पाण्डेय बाजार में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा के दौरान गौ रक्षा प्रांत अध्यक्ष आर.पी.राय ‘सोनू’ ने कथा स्थल पर पहुंचकर प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य शांतनु जी महाराज का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत आरती में सहभागिता निभाई और प्रभु श्रीराम से समाज की सुख-समृद्धि एवं सनातन मूल्यों की रक्षा की कामना की। गौ रक्षा प्रांत अध्यक्ष आर.पी.राय‘सोनू’ ने कहा कि श्रीराम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं,बल्कि समाज को सत्य,सेवा, करुणा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने आचार्य शांतनु जी महाराज के प्रवचनों को जीवनदायी बताते हुए कहा कि आज के समय में ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से युवाओं को संस्कार और दिशा मिलती है। आर.पी.राय ‘सोनू’ लंबे समय से गौ सेवा, सामाजिक सरोकार और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। धार्मिक आयोजनों में उनकी निरंतर सहभागिता समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य कर रही है। राम कथा में उनकी उपस्थिति से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।कथा पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने गौ रक्षा प्रांत अध्यक्ष के धार्मिक आस्था और सेवा भाव की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान भक्ति,संगीत और आध्यात्मिक वातावरण ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया।

No comments:

Post a Comment