Sunday, January 18, 2026

मंत्री दारा सिंह चौहान ने अधिक से अधिक संख्या में फॉर्म 6 भर कर मतदाता बनने का आवाहन किया।

मंत्री दारा सिंह चौहान ने अधिक से अधिक संख्या में फॉर्म 6 भर कर मतदाता बनने का आवाहन किया।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक  के जमालुद्दीन पट्टी हाता गांव में रविवार को प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने मतदाताओं को जोड़ने की समीक्षा करते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में फॉर्म 6 भर कर मतदाता बनने का आवाहन किया।कहा कि एक मजबूत लोकतांत्रिक सरकार देने के लिए मतदाता बनना जरूरी है। चाहे कितना ही आपके पास खेत हो अगर खतौनी में नाम नहीं है तो आप की संपत्ति नहीं हो सकती है। उसी प्रकार से आप कितने भी बड़े व्यक्ति हो मतदाता सूची में आपका नाम नहीं है तो आप वोट देने से वंचित हो जाएंगे इसलिए सभी लोग सक्रिय होकर मतदाता सूची में फार्म 6 भर के नाम जुड़वाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि इस कार्यक्रम में छोटे से बड़े सभी नेता लगे हुए है।इस अवसर पर समाज सेवी त्रिपुरारी पाठक, विवेकानंद सिंह,कैलाश राय,बांके लाल यादव,सर्वेश मिश्रा,देवेंद्र सिंह,रिषभ उपाध्याय,पारितोष जायसवाल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment