अवैध तमंचा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार द्वारा वांछित, वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में थाना जीयनपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 विश्वजीत पाण्डेय मय हमराह पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र अंतर्गत रजादेपुर चौराहा पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अजमतगढ़ से मसोना गांव होते हुए रजादेपुर की ओर ऑटो रिक्शा से आ रहा है। जिसके पास अवैध असलहा है। तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा रजादेपुर चौराहे से कुछ दूरी आगे मंगलवार को समय करीब 10:35 बजे घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ पर उसने अपना नाम ओमचन्द यादव पुत्र स्व0 बेचन यादव, निवासी चकलालचन्द, थाना जीयनपुर,उम्र 19 वर्ष बताया।तलाशी के दौरान अभियुक्त के पहने हुए पैंट के कमरबंद से एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना जीयनपुर पर धारा 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा को ई-चालान ऐप के माध्यम से धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
No comments:
Post a Comment