Sunday, August 31, 2025

समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त आठ लोग गैंगस्टर एक्ट में किए गए निरुद्ध।

समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त आठ लोग गैंगस्टर एक्ट में किए गए निरुद्ध।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस रामचेत निवासी शाहपुर मौलानी थाना कंधरापुर की शिकायत पर समाज विरोधी गतिविधियों में लिफ्ट 8 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। रामचेत ने जीयनपुर कोतवाली में शिकायत करते हुए कहा कि वह अनपढ़ और गवार है। केवल हस्ताक्षर जानता है और मुझे शराब पीने की लत है। मेरी नानी ने आराजी नंबर117 का हिब्बनामा कर दिया था।जिस पर मेरे मौसा ने आपत्ति कर दी।खारिज दाखिल के लिए में इधर-उधर भटक रहा था।इस बीच तहसील पर संतोष राय और राशिद मिल गए। मुझे अपने जीजा कृष्णानंद राय से मिलवाया और कहा कि यह तुम्हारा काम कर देंगे। इन लोगों ने मिलकर शराब पिलाकर 18 मार्च 2024 को मेरी जमीन मोहम्मद जाहिद शेख के नाम से रजिस्ट्री करा लिया। बैनामा कराकर मुझे लाकर कोठरी में बंद कर दिया और किसी से मिलने नहीं दिया। इस काम में कृष्णानंद राय की पत्नी रेणु राय और पुत्र निगम राय मदद करते थे। उक्त लोगों ने मेरी दो करोड़ की जमीन को 68 लाख में लिखवा लिया और एटीएम अपने पास रख लिया। चेक बुक पर हस्ताक्षर करा कर पैसा भी निकलवा लिया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मोहम्मद जाहिद शेख, निगम राय,रेनू राय,कृष्णानंद राय,मुन्नू खान,लवकुश यादव, संतोष राय और राशिद खान समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त है। जिनके खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई।

No comments:

Post a Comment