विधिक सेवा कार्यालय का उद्घाटन मिलेगी कानूनी जानकारियां।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के रजादेपुर चौक पर विधिक सेवा कार्यालय का उद्घाटन रविवार को महंत शिवसागर भारती ने वैदिक मत्रों के उच्चारण के बीच फीता काटकर किया।उद्घाटन अवसर पर रजादेपुर के महंत शिव सागर भारती ने कहा कि आज आम आदमियों के बीच आपसी सामंजस्य न होने से तमाम तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही है। विधिक जानकारी न होने से लोग इधर-उधर भटक रहे हैं। आम आदमी विभागीय यातना का शिकार हो रहा है। विधिक सेवा कार्यालय के स्थापित होने से आसपास के क्षेत्र के लोगों को कानूनी सलाह मिलेगी।जिससे उनको अपनी समस्याओं का समाधान करने में काफी सहूलियत होगी।इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एडवोकेट सर्वेश कुमार नायक ने कहा कि जानकारी के अभाव में राजस्व,पुलिस सहित अन्य विभाग के लोग आम लोगों को परेशान करते हैं। यदि लोगों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों की सम्यक जानकारी दे दी जाए तो बहुत सी समस्याएं आसानी से निपट जाएगी और लोगों को कर्मचारी और अधिकारी परेशान नहीं कर पाएंगे।इस अवसर पर तेजभान त्रिपाठी,प्रधान देवनाथ राम,उच्च न्यायालय के अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण शुक्ला,कमलेश्वर पांडे,डॉ0राजनाथ, डॉ0दीपक,हिमांशु सेठ,दिनेश कुमार,अशरफ खान, मनोज प्रजापति, राजबहादुर नायक,अरविंद नायक, संतोष नायक,जगदीश नायक,आदित्य कुमार,नितीश प्रजापति,मुकेश प्रजापति दीपक उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment