प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क जांच किया गया।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 20 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई और फल वितरत किया गया।इसमें खून, यूरिन,हिमोग्लोबिन और मलेरिया जैसी जांच शामिल थीं।सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का जांच किया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवोदय नगर जीयनपुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 15 से 20 की संख्या में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। स्वास्थ्य जांच में खून,यूरिन, हिमोग्लोबिन,मलेरिया समेत अन्य जांच के लिये स्वास्थ्य केंद्र में सभी महिलाओं का ब्लड सैंपल लिया गया। स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर एफ एम सिद्दीकी ने आशाओं तथा गर्भवती महिलाओं को उच्च जोखिम गर्भावस्था के बारे में विधिवत चर्चा की गई और गर्भवती महिलाओं को फलाहार वितरित किया गया।एच आर पी दिवस में वी सी पी एम कुसुम राव, फार्मासिस्ट बलदेव यादव, सुनीता राय एनओ, सीमा रानी वर्मा एनओ,बिन्दु यादव एनओ, रिचा सिंह काउंसलर, सन्तोष कुमार, के के राय,गुलाब सहित एच आर पी दिवस में लगभग 45 की सख्या में आशाओं ने आदि उपस्थित रहे। मालूम हो कि प्रत्येक माह 9 तारीख को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया जाता है।
No comments:
Post a Comment