Thursday, January 30, 2025

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज,आरोपित गिरफ्तार।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज,आरोपित गिरफ्तार।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ गुरुवार को मुकदमा दर्जकर उसे जीयनपुर स्थित एक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया।रौनापार थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ अमर सिंह निवासी रानीपुर रजमो थाना गंभीरपुर शादी का झांसा देकर 6 माह से दुष्कर्म कर रहा था। गुरुवार को उसने युवती को बहला फुलाया कर जीयनपुर बुलाया और ढाबे में कमरा बुक कर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह से इसकी जानकारी स्वजनों को हो गई। लोग मौके पर पहुंच गए। 112 नंबर पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित युवक और युवती को ढाबे से पड़कर थाने लाई। युवती की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पार्वती शंकर की मूर्ति स्थापना के लिए निकाली गई शोभायात्रा।

पार्वती शंकर की मूर्ति स्थापना के लिए निकाली गई शोभायात्रा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर नगर पंचायत में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर पूर्व में लगी पार्वती शंकर की मूर्ति खंडित होने के कारण नई मूर्ति स्थापना के लि शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जो विभिन्न मार्गो से होते हुए मंदिर पर पहुंचकर विधि विधान पूर्वक ब्राह्मणों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा की गई प्रसाद वितरण किया गया। पार्वती शंकर की शोभायात्रा बिलरियागंज मार्ग हसनपट्टी बैल बाजार कोरिया पोखरा आदर्श नगर आदि होते हुए क्षेत्र का भ्रमण गाजे बाजे के साथ किया गया।इस दौरान जिस रास्ते से शोभायात्रा गुजर रही थी उस रास्ते पर महिलाएं पुष्प की वर्षा कर रही थी और ढोल बाजे बज रहे थे। साथ ही साथ महिलाओं द्वारा मूर्ति स्थापना के लिए मंगल गीत गाए जा रहे थे। शोभायात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए दोपहर बाद शोभायात्रा मंदिर पर पहुंची जहां पुजारी पारसनाथ तिवारी द्वारा मूर्ति की स्थापना करते हुए प्राण प्रतिष्ठा की गई। जहां लोगों ने जमकर जयकारे लगाये जिससे पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा। अंत में लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान आनंद प्रकाश तिवारी,नन्दलाल चौरसिया,ज्ञानेंद्र मिश्रा, प्रदीप तिवारी,दीपक गुप्ता,पप्पू ठठेरा,पवन शिल्पकार,नंदलाल यादव,सन्तोष चौरसिया,
संजय तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।

शहीद किसी जाति धर्म का नही देश का होता है::श्रीकृष्ण पाल जिलाध्यक्ष

शहीद किसी जाति धर्म का नही देश का होता है--श्रीकृष्ण पाल

1962 भारत चीन युद्ध मे पराक्रम पर मिला था प्रथम वीर चक्र।

1965 पाकिस्तान भारत युद्ध मे हुए थे शहीद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के प्रथम वीर चक्र विजेता शहीद शौदागर सिंह का शहीद दिवस पर बलिदान स्मारक शौदागर पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुनापार बड़ागांव में उनके मूर्ति पर परिजनों समेत अन्य ने दीप प्रज्वलित कर एव माल्यार्पण कर नमन करते हुए शहीद को नमन किया। शहीद को नमन करने में उनके परिवार के तमाम लोगों ने व गांव के सभ्रांत लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा उन्हें पुष्प अर्पित किया गया और कई बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने कहा कि शहीद किसी जाति धर्म का नही होता वह पूरे देश का आन बान शान होता है।पर शहीद शौदागर सिंह ने चीन की सरहद में घुस कर जिस तरह से 12 चीनियों को मारकर जो एस एल आर राइफल छीन कर लाकर देश को दिया वह खुद बड़ी बात थी और तब हुआ जब उस समय आधुनिक हथियार देश मे नही थे पर हमारे जवानों के पास हिम्मत और जज्बा था। ऐसे ही देश के प्रथम वीर चक्र विजेता शहीद शौदागर सिंह थे।जो देश का गौरव बढ़ाते हुए 12 चीनी एस एल आर राइफल जो दी उसके आधार पर देश ने आधुनिक हथियार बनाये और हमारी सेना ने पहली बार चीनी एस एल आर राइफल देखी। ऐसे सपूत पर हमें गर्व है और उनसे प्रेरणा लेकर हमारे गांव क्षेत्र देश के युवाओं को आगे बढ़ने की जरूरत है।जिस तरह से उन्होंने 1962 के भारत चीन युद्ध मे बिना हथियार के लडते हुए लोहा मनवाया और पाकिस्तान युद्ध 1965 मे शहीद हो गए ऐसे सपूत के लिए सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब उनके बताए रास्तों पर हम चल सके।अंजना सिंह ने कहा कि शहीद किसी जाति धर्म मजहब का नही होता ऐसे ही शहीद शौदागर सिंह थे जो देश के लिए कई लड़ाइयां लड़ी जिसमें से भारत चीन युद्ध सहित भारत पाक युद्ध 1965 में जब वह वीरगति को प्राप्त हुए तो पूरा देश उनकी शहादत पर गर्व कर रहा था। जहां उन्होंने वीरता से लड़ते हुए कई पाकिस्तानी टैंको को ध्वस्त कर दिया था और जब वह वीर गति को प्राप्त हुए तो रेडियो पर सूचना सुनकर सभी लोग मर्माहत हो उठे थे।पूरा गांव उस दिन शोक की लहर में डूब गया था। वह ऐसे सपूत थे जो देश के लिए 12 चीनियों को मारकर एसएलआर राइफल लाकर प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को सौंपीं थी और पहली बार देश में इस तरह के आधुनिक हथियार आए और उसके आधार पर हथियार आधुनिक बनाए गए। पर बिना हथियार के लड़ते हुए हिम्मत के साथ उन्होंने चीनियों को लोहा बनवाया था। भारत सरकार द्वारा उन्हें मरणोपरांत देश का प्रथम वीर चक्र से नवाजा था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ने कहा कि सौदागर सिंह देश के ऐसे सपूत थे जिन पर हम गर्व महसूस करते हैं और उनकी शहादत में स्मृति दिवस पर आकर हम काफी बेहतर महसूस करते हैं पर ऐसे सपूत को नमन करने के लिए आज किसी के पास समय नहीं है जो देश को प्रथम वीर चक्र दिया था ऐसे सपूत के लिए लोगों के पास समय नहीं है। हमें उनसे प्रेरणा लेकर अपने बच्चों को उनके बारे में बताना और उनकी कहानी सुना कर सेना में भेजना है। जिससे वह सेवा में जाकर देश की रक्षा कर सके।कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया।इस दौरान जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह,प्रमोद यादव, संतोष जायसवाल,शिवचंद गोंड, सुरेश गोंड,रेनू गोस्वामी,उर्मिला सिंह,बजरंग मिश्रा,अंजना सिंह, सत्यपाल सिंह,यशवंत सिंह सोनू,राज बहादुर सिंह,रामसरीख यादव,अखिलेश सिंह,विवेक सिंह सोनू आदि लोग उपस्थित थे।

Wednesday, January 29, 2025

जवाहर नवोदय विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन।

जवाहर नवोदय विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर प्रधानमंत्री श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय 28 व 29 जनवरी 2025 को शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार पीएम योजनान्तर्गत मेगा स्वास्थ्य शिक्षा जांच आयोजित किया गया। वही नवोदय नगर जीयनपुर जवाहर नवोदय विद्यालय के लगभग 390 छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य जांच किया गया। इस हेल्थ कैंप में छात्र-छात्राओं का सयुंक्त रुप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 एफ, एम,सिद्दीकी व डॉ0 संजय कुमार यादव एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 राजीव कुमार,डॉ0 ममता राय,डॉ0 प्रदीप कुमार ने सारे बच्चों का आंखों का जांच, मलेरिया जांच, हीमोग्लोबिन जांच,डेंटल जांच और रेफरेक्शन जांच भी किया गया। वही छात्र और छात्राओं के जांच के उपरांत कुछ दवाइयां भी दिया गया। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ0 शशिकांत राय के देखरेख में विद्यालय के छात्र- छात्राओं का जांच किया गया।इस दौरान मौके पर जांच कैंप में बलदेव यादव,कृष्ण कुमार,स्टाप नर्स सुनीता राय,रिचा सिंह,कृष्ण कुमार राय,प्रजवलित चौहान,उमाशंकर मिश्र,रामशरन यादव, गुलाब साहनी आदि लोग मौजूद रहे।

Saturday, January 25, 2025

जिलाधिकारी ने सगड़ी वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने सगड़ी वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने सगड़ी वेयर हाउस का निरीक्षण कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर निर्मित वेयर हाउस का जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण निर्वाचन कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।शनिवार को दिन में 3:00 बजे जिलाधिकारी नवनीत चहल ने सगड़ी तहसील पर निर्मित वेयर हाउस का निरीक्षण किया इस दौरान मुख्य द्वार का ताला खोलकर सीसी कैमरा सहित परिसर की साफ सफाई व सुरक्षा के साथ तैनात कर्मचारियों के विषय में विस्तृत जानकारी उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार से ली वहीं सहायक निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को साफ सफाई सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे,नायब तहसीलदार रणजीत सिंह,नायब तहसीलदार विवेकानंद, नायब तहसीलदार संजय राय सहित निर्वाचन लालजी श्रीवास्तव,रविंद्र यादव,संतोष कुमार सहित दर्जनों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

सगड़ी तहसीलदार व खंड शिक्षा अधिकारी ने मतदाता जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी।

मतदाता दिवस पर निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली।

सगड़ी तहसीलदार व खंड शिक्षा अधिकारी ने मतदाता जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी।

छात्राओं ने मतदाता रैली निकाल किया जागरूक।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद में मतदाता दिवस पर निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली मतदाता जागरूकता रैली को सगड़ी तहसीलदार व खंड शिक्षा अधिकारी ने दिखाई हरी झंडी छात्राओं ने भ्रमणकर किया जागरूक। मतदाता दिवस पर सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे व खंड शिक्षा अधिकारी केएन सिंह अंजान शहीद बाजार में स्थित विद्यालय की मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस दौरान सैकड़ो की संख्या में छात्राओं ने मतदाता रैली निकालकर अंजान शहीद बाजार व गांव का भ्रमण किया वहीं भ्रमणकर मतदाताओं को जागरूक किया वहीं रैली में छात्राओं ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं समस्त मतदाताओं से जागरूकता की अपील की। इस दौरान नायब तहसीलदार रंणजीत बहादुर सिंह,लाल जी, रविंद्र कुमार,शिखा श्रीवास्तव, नीरज पटेल सहित तहसील के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

भाजपा ने चलाया संविधान गौरव अभियान।

भाजपा ने चलाया संविधान गौरव अभियान।

डा0 भीमराव अंबेडकर को नमन कर संविधान गौरव अभियान की शुरुआत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में भाजपा ने चलाया संविधान गौरव अभियान डा0 भीमराव अंबेडकर को नमन कर संविधान गौरव अभियान की शुरुआत।शनिवार को संविधान गौरव अभियान के तहत अजमतगढ़ मंडल के कंजरा दिलशादपुर में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बारे में लोगों ने चर्चा किया विशिष्ट अतिथि दिवाकर सिंह पूर्व जिला महामंत्री ने कहा कि बाबा साहब का सम्मान भाजपा ने सदैव किया है। उन्होंने दलितों को एक नई दशा व दिशा दिया। उन्होंने संविधान लेखन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मुख्य अतिथि राज बहादुर सिंह ने कहा कि लोग भ्रामक बातें फैलाते हैं और कहते हैं कि भाजपा संविधान बदल देगी। जबकि संविधान संशोधन अधिकतम बार कुछ दलों ने किया है।जहां तक उसके बदलने की बात है तो यह कदापि नहीं हो सकती भाजपा सदैव संविधान और संविधान के अनुयायियों का सम्मान करती है।मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने संचालन करते हुए कहा कि भाजपा सदैव अपने उत्पत्ति काल से ही बाबा साहब का हृदय से सम्मान करती है कार्यक्रम की अध्यक्षता तारकेश्वर ओझा ने किया कार्यक्रम में तेज प्रताप सिंह,विजय पटेल,श्रीकृष्णकांत राय,रामहरख शास्त्री,सुरेंद्र राम, वीरेंद्र सिंह आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

सगड़ी तहसील पर समारोह पूर्वक हुआ मतदाता दिवस का आयोजन।

सगड़ी तहसील पर समारोह पूर्वक हुआ मतदाता दिवस का आयोजन।

मतदाता दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम।

मतदाता दिवस पर निर्वाचन कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर समारोह पूर्वक हुआ मतदाता दिवस का आयोजन मतदाता दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम निर्वाचन कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर उपजिलाधिकारी ने किया सम्मानित।शनिवार को सुबह 10:00 बजे सगड़ी तहसील पर मतदाता दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर उपजिलाधिकारी नरेंद्र गंगवार ने दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस दौरान जूनियर विद्यालय जीयनपुर व कस्तूरबा विद्यालय अजमतगढ़ की छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया वहीं सगड़ी विधानसभा व गोपालपुर विधानसभा के निर्वाचन कर्मचारियों को उपजिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया इस दौरान निर्वाचन कर्मचारियों ने मतदाता दिवस पर बैच लगाकर उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार,तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे,नायब तहसीलदार रणजीत सिंह,नायब तहसीलदार विवेकानंद,नायब तहसीलदार संजय राय को सम्मानित किया उपजिलाधिकारी ने मतदाता दिवस मतदाता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान मुख्य रूप से लाल जी श्रीवास्तव रविंद्र यादव संतोष यादव सहित निर्वाचन के दर्जनों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

विश्व हिन्दू महासंघ आर्यमगढ़ के नई जिला कार्यकारिणी की बैठक जीयनपुर में हुई।

विश्व हिन्दू महासंघ आर्यमगढ़ के नई जिला कार्यकारिणी की बैठक जीयनपुर में हुई। 

बैठक में संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर विश्व हिंदू महासंघ आर्यमगढ़ के नई जिला कार्यकारिणी की बैठक नगर पंचायत जीयनपुर में सौरभ प्रजापति के आवास पर विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में भोजपुर जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कोर कमेटी की प्रथम बैठक कराई गई।बैठक में संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई।जिसमें संघ के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे और बाबू जी  भिखारी प्रजापति के जन्मदिन की संघ के द्वारा बधाई दी गई। जिसमें गौ रक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष धृष्टद्युम्न प्रजापति ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है और विश्व हिन्दू संगठन जनपद आर्यमगढ़ में निस्वार्थ भाव से काम कर रहा है और हिन्दू हितों के लिए हर सुख-दुख में साथ खड़ा है। संगठन का मूल उद्देश्य है कि गौ माता की रक्षा और संगठन को मजबूत बनानें के साथ-साथ हिंदू धर्म की रक्षा करना ही संगठन का मूल उद्देश्य है। इस दौरान शुभम राय,सुधीर सिंह,प्रमोद यादव,अंकित प्रजापति, दीपक वर्मा,तेज नारायण सिंह,सुमन सिंह, अशोक साहनी,राघवेंद्र निषाद,सत्य बरनवाल,बृजेश यादव,राजू विश्वकर्मा,राजा बाबू प्रजापति,अजीत प्रजापति,सौरभ प्रजापति,जयप्रकाश सोनकर,विशाल माली,काशीनाथ सिंह,जितेंद्र प्रजापति आदि लोग 
मौजूद रहे।

Friday, January 24, 2025

सगड़ी विधानसभा में शासन से 91 संपर्क मार्गों की मंजूरी।

सगड़ी विधानसभा में शासन से 91 संपर्क मार्गों की मंजूरी।

सड़कों के निर्माण से आवागमन में दूर होगी कठिनाइयां 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा में 91संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए शासन ने लगभग 10 करोड रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। लोक निर्माण विभाग ने इसके निमित्त निविदा भी आमंत्रित की है। दो माह के अंदर ही इस कार्य को पूर्ण करा लेने का निर्देश भी जारी किया गया है। संपर्क मार्गों के निर्माण से आवागमन में आने वाली दुश्वारियां काफी कम हो जाएगी।सगड़ी विधानसभा का अधिकांश हिस्सा देवारांचल में पड़ता है।जहां की सड़क काफी जर्जर हैं।सरयू नदी में बाढ़ आने से तमाम संपर्क मार्ग कट कर नदी की धारा में विलीन हो जाते हैं। ऐसे में लोगों का अपने घरों तक पहुंचाना काफी दुष्कर हो जाता है। पिछले एक दशक से सगड़ी विधानसभा के संपर्क मार्गों की हालत काफी खराब हो गई है। जगह-जगह गिट्टियां उभर गई है। एक से दो फीट के गड्ढे हो गए हैं। क्षेत्र के लोगों ने कई बार इसकी मांग उठाई। तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन भी किया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
लोगों ने इस परेशानी से क्षेत्रीय विधायक को अवगत कराया। 
संज्ञान लेकर विधायक एच एन सिंह पटेल ने इस मामले को विधानसभा में उठाया। जिसके चलते शासन ने इस क्षेत्र की अमुवारी नरायणपुर संपर्क मार्ग, महावतगढ़ चकिया,मुबारकपुर जोल्हापुर,बेरमा लिंक मार्ग, मानिकपुर संपर्क मार्ग,कंजरा दिलशादपुर,रौनापार त्रिमुहानी मार्ग,काखभार बनकटिया, इशरापार भरौली,महुला काखभार,लखमी रोहुवार,रौनापार महुला, डिगवनिया महुला,छपरा, अजमतगढ़,अराजी देवारा नैनीजोर,बेलसर जमीन बेलसर सहित 91 सड़कों के निर्माण के लिए लगभग 10 करोड रुपए स्वीकृत किया है। इन सड़कों के निर्माण के लिए 10 जनवरी 2025 को निविदा भी आमंत्रित की गई है। टेंडर स्वीकृत होने के दो माह के अंदर ही इन सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा।

लखनऊ से पहुंची जांच टीम अजमतगढ़ नदवा सराय नवनिर्मित मार्ग का किया सत्यापन।

लखनऊ से पहुंची जांच टीम अजमतगढ़ नदवा सराय नवनिर्मित मार्ग का किया सत्यापन।

7 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित मार्ग का हुआ सत्यापन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नव निर्मित मार्ग अजमतगढ़ नदवा सराय का लखनऊ से पहुंची जांच टीम ने की जांच लगभग 7 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से पीडब्ल्यूडी की 7.9 किमी सड़क की जांच। शुक्रवार को दिन में 2:00 बजे लखनऊ से एके मिश्रा के नेतृत्व में जांच टीम ने पहुंचकर अजमतगढ़ नदवा सराय नवनिर्मित पीडब्ल्यूडी मार्ग का जगह-जगह खुदाई कर सत्यापन किया वहीं ईंट की लंबाई चौड़ाई के साथ-साथ सड़क के निर्माण की गुणवत्ता को परखा इस दौरान जांच टीम ने गई कंजरा इमिलिया सहित कई स्थानों से खुदाई कर जांच की वहीं गुणवत्ता की जांच के लिए ईंट के साथ अन्य सामग्री को अपने साथ ले गए। इस दौरान ठेकेदार विजय सिंह यादव और उनके मातहत कर्मचारियों के साथ-साथ के जेई अजय सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे वहीं मेंघई में मुकेश सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों और दुकानदारों ने नवनिर्मित मार्ग की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की और कहा निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई है। इस दौरान ठेकेदार विजय सिंह यादव ने बताया कि 5 वर्ष तक नवनिर्मित मार्ग की पूर्ण रूप से मरम्मत के साथ-साथ जिम्मेदारी दी गई है कहीं से कोई शिकायत आने पर उसे पूर्ण किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित जनसुनवाई कक्ष बैरक व भोजनालय का किया शुभारंभ।

पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित जनसुनवाई कक्ष बैरक व भोजनालय का किया शुभारंभ।

18 लाख रुपए की लागत से इमिलिया चौकी का हुआ जिर्णोद्धार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के इमिलिया चौकी के जनसुनवाई कक्ष व बैरक,भोजनालय और मुख्य द्वार का पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारंभ 18 लाख रुपए की लागत से इमिलिया चौकी का हुआ जिर्णोद्धार।शुक्रवार की शाम 6:00 बजे आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चिराग जैन,क्षेत्राधिकार शुभम तोदी व जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह की उपस्थिति में इमिलिया चौकी इंचार्ज सुभाष तिवारी द्वारा लगभग 18 लाख रुपए की लागत से इमिलिया चौकी पर मुख्य द्वार टाइल्स मुख्य द्वार भोजनालय शौचालय के साथ-साथ जनसुनवाई कक्ष व नवनिर्मित बैरक का निर्माण कराया गया वहीं 125 गमले में फूल व पौधरोपण भी कराया गया इमिलिया चौकी को दुल्हन की तरह सजाया गया जिसका आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने मंत्रोच्चार के बीच फिता काट कर शुभारंभ किया वही चौकी इंचार्ज के कार्यों की सराहना की इस दौरान क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे जिन्होंने चौकी पर 9 माह से चल रहे कार्यों को बताया और चौकी इंचार्ज के व्यवहार कुशलता की प्रशंसा की इस दौरान लोगों से क्षेत्र के समस्याओं की पुलिस अधीक्षक ने जानकारी ली। इस दौरान मुख्य रूप से अरविंद जायसवाल,सोनू सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्र,अरुण श्रीवास्तव सहित क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा अंजान शहीद में लगा स्वास्थ्य शिविर।

राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा अंजान शहीद में लगा स्वास्थ्य शिविर।

स्वास्थ्य शिविर में 165 लोगों की हुई जांच।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद गांव में उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन स्वास्थ्य शिविर में 165 लोगों की हुई जांच।शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे अंजान शहीद गांव में उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसका पूर्व प्रधान सुबहान खान ने फीता काटकर शुभारंभ किया इस दौरान स्वास्थ्य शिविर में 165 ग्रामीणों का एचआईवी, एस टी आई व हेल्थ ट्रीटमेंट किया गया। परामर्शदाता नवनीत चौबे माया सिंह रिचा सिंह मुकेश कुमार राम प्रकाश भारती स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी भूपेंद्र नाथ ने स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को जांच कर निशुल्क स्वास्थ्य ट्रीटमेंट उपलब्ध कराया।इस दौरान मुख्य रूप से अंजान शहीद व आस पास गांव के दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Thursday, January 23, 2025

जीयनपुर पुलिस ने तीन वारंटी को किया गिरफ्तार।

जीयनपुर पुलिस ने तीन वारंटी को किया गिरफ्तार।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तीन वारंटी को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार अलग अलग घटना में घर में घुसकर मारपीट के तीन आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार।गुरुवार को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के इमिलिया चौकी इंचार्ज सुभाष तिवारी ने घर में घुसकर मारपीट व धमकी देने के आरोपित को न्यायालय के आदेश पर मंगल चौहान पुत्र सुख नंदन चौहान उम्र 52 वर्ष वी राधिका पत्नी महेश उम्र 38 वर्ष निवासी गंज जमालुद्दीन पट्टी को उनके घर के समीप से सुबह 8:45 पर गिरफ्तार कर लिया वहीं जीयनपुर कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक नीलमणि सिंह ने न्यायालय के आदेश पर तूफानी पुत्र सदाफल उम्र 58 साल निवासी सुखम दत्त नगर को गुरुवार की सुबह 9:30 बजे घर के समीप से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।

जीयनपुर कोतवाल ने व्यापारियों के साथ की बैठक।

जीयनपुर कोतवाल ने व्यापारियों के साथ की बैठक।

बैठक कर कस्बा में सीसी कैमरा लगवाने के लिए किया प्रेरित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर व्यापारियों के साथ जीयनपुर कोतवाल ने की बैठक कस्बा में सीसी कैमरा लगवाने के लिए किया प्रेरित। गुरुवार की शाम 4:00 बजे उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जीयनपुर कोतवाल ने व्यापारियों के साथ बैठक की जिसमें जीयनपुर कस्बा में उच्च गुणवत्ता युक्त नाइट विजन के सीसी कैमरा चिन्हित स्थानों पर लगाने के व्यापारियों से जानकारी ली और सुझाव मांगे इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव व्यापारी मनीष चौरसिया डब्लू गुप्ता सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे वहीं व्यापारियों ने अपने-अपने विचार रखें और कोतवाल को सीसी कैमरा लगवाने के लिए आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्य रूप से ज्ञानेंद्र मिश्रा सभासद फुला मुन्ना यादव जीयनपुर कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक व दर्जनों की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

लोन पास के लिए लिया रिश्वत महिला ने कोतवाली पर दी तहरीर।

लोन पास के लिए लिया रिश्वत महिला ने कोतवाली पर दी तहरीर। 

प्राइवेट कंपनी के प्रबंधक पर 12500 रुपये लेकर लोन पास नहीं करने का लगाया आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी महिला ने कोतवाली पर तहरीर देकर लगाया आरोप प्राइवेट कंपनी के प्रबंधक ने लोन पास कराने के लिए 12500 रुपए ली रिश्वत लोन नहीं पास कराने का लगाया आरोप। जीयनपुर नगर पंचायत के समता नगर निवासी सोनम पत्नी संजय सोनकर ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर जीयनपुर कस्बा में स्थित सुगम्या फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर शिवपूजन यादव पुत्र अज्ञात पर लोन पास कराने के नाम पर 12500 रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगाया महिला ने बताया कि 18 जनवरी दिन शनिवार को दिन में 12:30 बजे प्रबंधक के द्वारा लोन पास करने के नाम पर 12500 रुपए लिए गए और लोन नहीं पास होने पर पैसा मांगने पर आनाकानी करने का प्रबंधक पर आरोप लगाया वहीं गुरुवार की शाम को जीयनपुर कोतवाली पर पहुंचकर तहरीर देकर विधिक कार्रवाई करने की गुहार लगाई जीयनपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त घटना की जांच में जुट गई है।

Wednesday, January 22, 2025

उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंप फर्जी तरीके से जाति बदलने का लगाया आरोप।

उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंप फर्जी तरीके से जाति बदलने का लगाया आरोप।

तथाकथित बहन ने कुटरचित प्रमाण पत्र देकर भाई की बदली जाति।

पिता की मौत के बाद वरासत के मामले में आया अजीब प्रकरण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ निवासी युवक ने उप जिलाधिकारी को पत्रक सौंप फर्जी तरीके से जाति बदलने का लगाया आरोप तथाकथि बहन ने कूट रचित प्रमाण पत्र लगाकर भाई की बदली जाति पिता की मौत के बाद वरासत को लेकर आया अजीब मामला।बुधवार की शाम को 3:00 बजे अजमतगढ़ निवासी सूरज राजभर पुत्र बालचंद राजभर ने उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र गंगवार को प्रार्थना पत्र सौंप कर जाति बदलने का लगाया आरोप प्रार्थना पत्र देकर सूरज राजभर ने बताया कि उसकी तथा कथित फर्जी बहन पार्वती पत्नी बैरागी ने न्यायिक तहसीलदार न्यायालय में फर्जी तरीके से कुट रचित दस्तावेज तैयार कर यादव जाति का बताकर एक पक्षीय वरासत का आदेश करा लिया जिसमें सुभाष पुत्र कृपा महेश पुत्र विक्रम सोनाली पत्नी रामप्रवेश अनाड़ी पत्नी मोती सुनीता पत्नी चंद्रभान गिरिजा पत्नी रमेश शीला पत्नी सुरेंद्र सहित अन्य लोगों के द्वारा सहयोग करने का आरोप लगाया वहीं बताया कि पिता की दो शादी हुई थी पहले से कोई पुत्र पुत्री नहीं होने पर दूसरी शादी हुई जिससे वह इकलौता पुत्र पैदा हुआ पिता की मौत के बाद वरासत को लेकर पिता की गोद ली हुई पुत्री बताकर कूट रचित दस्तावेज लगाकर एक पक्षी आदेश करने का आरोप लगाया वहीं उपजिलाधिकारी सगड़ी को पत्र जांच कराकर जीयनपुर कोतवाली पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करने की मांग की।

जोकहरा गांव में विकास कार्यों का जांच टीम ने किया सत्यापन।

जोकहरा गांव में विकास कार्यों का जांच टीम ने किया सत्यापन।

जांच के दौरान दोनों पक्षों में रही गहमागहमी।

करोड़ों रुपए के विकास कार्यों में धांधली का लगाया गया था आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया खंड विकास में जोकहरा गांव में जांच टीम ने विकास कार्यों का किया भौतिक सत्यापन जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर करोड़ों रुपए के विकास कार्यों में धांधली का लगाया गया था आरोप जांच के दौरान गांव में रही गहमागहमी।बुधवार को दिन में 12:00 बजे जनपद से नामित टीम के द्वारा जोकहरा गांव में विकास कार्यों का सत्यापन किया गया शिकायतकर्ता आदित्य शर्मा व अन्य ग्रामीणों ने जिला अधिकारी आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर हैंडपंप रिबोर,आरसीसी सेंटर,अमृतसरोवर,सोलर लाइट,सोख्ता व इंटर लॉकिंग सहित 21 बिंदुओं पर विकास कार्यों के सत्यापन की मांग की गई जिलाधिकारी आजमगढ़ नवनीत चहल ने आजमगढ़ डीपीआरओ को जांच सौपी डीपीआरओ ने पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी चेतन सिंह व आर एस जेई सुनील पटेल को सत्यापन के लिए टीम गठित कर भेजा वही जांच टीम के द्वारा सचिवालय पर पहुंचकर शिकायतकर्ता व ग्रामीणों के सामने प्रत्येक बिंदु पर सत्यापन का कार्य किया गया इस दौरान गांव में गहमागहमी का माहौल रहा ग्रामीण विकास कार्यों को लेकर मुखर विरोध व आरोप प्रत्यारोप जांच टीम के सामने करते रहे वहीं ग्राम प्रधान प्रेमा देवी व प्रतिनिधि भास्कर राम सचिव पूजा शर्मा अपने विकास कार्यों के सत्यापन के दौरान मौजूद रहे और जांच अधिकारी को आवश्यक रजिस्टर दिखाते रहे। इस दौरान जांच अधिकारी चेतन सिंह ने बताया कि सत्यापन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारी को प्रेषित कर दी जाएगी जिसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विधिक कार्रवाई की जायेगी।इस दौरान गांव के दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tuesday, January 21, 2025

छात्रों का चेकअप हर महीने में एक बार अति आवश्यक है::-डॉ0 ममता राय

जी जी आईसी अजमतगढ़ हेल्थ कैम्प का किया आयोजन।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजमतगढ़ पर मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ द्वारा महिला डॉक्टर की एक टीम बनाकर छात्राओं का हेल्थ चेकअप का आयोजन किया गया।जिसमें कुल 85 छात्राओं का पहला दिन चेकअप किया गया एवं निशुल्क दवाएं वितरित की गई। इस दौरान डॉक्टर ममता राय एवं अन्य कर्मचारी बालिकाओं के ब्लड प्रेशर एव महिला संबंधित बीमारियो  सहित कई अन्य बीमारियों की सघन जांच की और उन्हें परामर्श दिया।छात्राओं ने खुलकर अपनी बात रखी और अपने बारे में जो भी दिक्कत और समस्याएं थी उन्हें विधिवत साझा किया।इस दौरान डॉ0 ममता राय ने कहा कि छात्रों का चेकअप हर महीने में एक बार अति आवश्यक है। जिससे की छात्राओं का स्वास्थ्य बेहतर और सुदृढ़ हो सके।उनके खान-पान आदि के बारे में जानकारी दी गई जिससे कि खान-पान में हरी सब्जियां चना और गुड आदि का सेवन ज्यादा बेहतर है।यदि संभव हो तो एक फल ताजा प्रतिदिन लिया करें। जिससे कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिल सके। इस दौरान कई छात्राओं ने अपने बीमारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की और डॉक्टर से परामर्श लिया। हेल्थ चेकअप के दौरान प्रधानाचार्य चंदा सिंह ने कहा कि यह विद्यालय पीएम श्री योजना के तहत सुदृण और बेहतर बनाया जा रहा है जहां छात्राओं की काफी संख्या है। जिसको देखते हुए सरकार द्वारा जो मुहिम की जा रही है वह काबिले तारीफ है और छात्रों का जिस तरह से डॉक्टरों द्वारा चेकअप आदि कर उन्हें दबाए आदि दी गई वह काफी बेहतर रहा।इस दौरान विद्यालय के समस्त  अध्यापिकाएं उपस्थित थी और चेकअप के दौरान सभी ने सहयोग किया।