Wednesday, January 22, 2025

जोकहरा गांव में विकास कार्यों का जांच टीम ने किया सत्यापन।

जोकहरा गांव में विकास कार्यों का जांच टीम ने किया सत्यापन।

जांच के दौरान दोनों पक्षों में रही गहमागहमी।

करोड़ों रुपए के विकास कार्यों में धांधली का लगाया गया था आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया खंड विकास में जोकहरा गांव में जांच टीम ने विकास कार्यों का किया भौतिक सत्यापन जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर करोड़ों रुपए के विकास कार्यों में धांधली का लगाया गया था आरोप जांच के दौरान गांव में रही गहमागहमी।बुधवार को दिन में 12:00 बजे जनपद से नामित टीम के द्वारा जोकहरा गांव में विकास कार्यों का सत्यापन किया गया शिकायतकर्ता आदित्य शर्मा व अन्य ग्रामीणों ने जिला अधिकारी आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर हैंडपंप रिबोर,आरसीसी सेंटर,अमृतसरोवर,सोलर लाइट,सोख्ता व इंटर लॉकिंग सहित 21 बिंदुओं पर विकास कार्यों के सत्यापन की मांग की गई जिलाधिकारी आजमगढ़ नवनीत चहल ने आजमगढ़ डीपीआरओ को जांच सौपी डीपीआरओ ने पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी चेतन सिंह व आर एस जेई सुनील पटेल को सत्यापन के लिए टीम गठित कर भेजा वही जांच टीम के द्वारा सचिवालय पर पहुंचकर शिकायतकर्ता व ग्रामीणों के सामने प्रत्येक बिंदु पर सत्यापन का कार्य किया गया इस दौरान गांव में गहमागहमी का माहौल रहा ग्रामीण विकास कार्यों को लेकर मुखर विरोध व आरोप प्रत्यारोप जांच टीम के सामने करते रहे वहीं ग्राम प्रधान प्रेमा देवी व प्रतिनिधि भास्कर राम सचिव पूजा शर्मा अपने विकास कार्यों के सत्यापन के दौरान मौजूद रहे और जांच अधिकारी को आवश्यक रजिस्टर दिखाते रहे। इस दौरान जांच अधिकारी चेतन सिंह ने बताया कि सत्यापन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारी को प्रेषित कर दी जाएगी जिसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विधिक कार्रवाई की जायेगी।इस दौरान गांव के दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment