मतदाता दिवस पर निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली।
सगड़ी तहसीलदार व खंड शिक्षा अधिकारी ने मतदाता जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी।
छात्राओं ने मतदाता रैली निकाल किया जागरूक।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद में मतदाता दिवस पर निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली मतदाता जागरूकता रैली को सगड़ी तहसीलदार व खंड शिक्षा अधिकारी ने दिखाई हरी झंडी छात्राओं ने भ्रमणकर किया जागरूक। मतदाता दिवस पर सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे व खंड शिक्षा अधिकारी केएन सिंह अंजान शहीद बाजार में स्थित विद्यालय की मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस दौरान सैकड़ो की संख्या में छात्राओं ने मतदाता रैली निकालकर अंजान शहीद बाजार व गांव का भ्रमण किया वहीं भ्रमणकर मतदाताओं को जागरूक किया वहीं रैली में छात्राओं ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं समस्त मतदाताओं से जागरूकता की अपील की। इस दौरान नायब तहसीलदार रंणजीत बहादुर सिंह,लाल जी, रविंद्र कुमार,शिखा श्रीवास्तव, नीरज पटेल सहित तहसील के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment