Friday, January 24, 2025

राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा अंजान शहीद में लगा स्वास्थ्य शिविर।

राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा अंजान शहीद में लगा स्वास्थ्य शिविर।

स्वास्थ्य शिविर में 165 लोगों की हुई जांच।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद गांव में उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन स्वास्थ्य शिविर में 165 लोगों की हुई जांच।शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे अंजान शहीद गांव में उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसका पूर्व प्रधान सुबहान खान ने फीता काटकर शुभारंभ किया इस दौरान स्वास्थ्य शिविर में 165 ग्रामीणों का एचआईवी, एस टी आई व हेल्थ ट्रीटमेंट किया गया। परामर्शदाता नवनीत चौबे माया सिंह रिचा सिंह मुकेश कुमार राम प्रकाश भारती स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी भूपेंद्र नाथ ने स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को जांच कर निशुल्क स्वास्थ्य ट्रीटमेंट उपलब्ध कराया।इस दौरान मुख्य रूप से अंजान शहीद व आस पास गांव के दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment