Friday, December 6, 2024

अनिच्छित हत्या आरोपित माता पिता और पुत्र व भतीजा को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

जीयनपुर पुलिस ने अनिच्छित हत्या आरोपित चार को किया गिरफ्तार।

अनिच्छित हत्या आरोपित माता पिता और पुत्र व भतीजा को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

गैर इरादतन हत्या में चार अभियुक्त गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बछउरखास निवासी दिनेश गौतम पुत्र रामनगीना गौतम की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने पांच पर दर्ज किया अनिच्छित हत्या का मुकदमा चार गिरफ्तार।जीयनपुर कोतवाली पर दिनेश गौतम ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार की रात्रि लगभग 11:00 बजे गाँव के विजय कुमार पुत्र रामशब्द निवासी बछउर खास थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ जो छोटे भाई अनिल गौतम के घर में घुस गया को लेकर शिकायत करने पर  रामशब्द पुत्र किस्मत,विजय कुमार पुत्र राम शब्द,राजेश पुत्र बृजलाल,मेवाती देवी पत्नी रामशब्द निवासीगण बछउर खास व पप्पू पुत्र अज्ञात निवासी महादेवा ने वादी के छोटे भाई के घर आ गये और सभी को मारने पीटने लगे जिससे वादी के भाई रमेश राम,भाभी रीना देवी पत्नी प्रेमचन्द,भतीजा अंकित कुमार पुत्र प्रेमचन्द तथा भतीजी गुन्जा पुत्री प्रेमचन्द गंभीर रूप से घायल हो गये तथा अभियुक्त जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। इलाज के दौरान रमेश गौतम की मृत्यु हो गई जिस पर जीयनपुर पुलिस ने 538/2024 धारा 191(2)/190/115(2)/352/105 भारतीय न्याय संहिता के तहत पांच पर मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को जीयनपुर एस आई मुन्नालाल यादव ने पुलिस बल के साथ चार आरोपितों को बछउर खुर्द बाजार नहर की पुलिया के पास से समय 10:40 बजे गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक आरोपित अभी भी फरार है। जिसकी तलाश में जीयनपुर पुलिस जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment