Friday, December 6, 2024

मसाला विक्रेता की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत परिवार में मचा कोहराम।

मसाला विक्रेता की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत परिवार में मचा कोहराम।

चुनहवा बाजार में सड़क पार करते समय हुई घटना।

जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चुनहवा बाजार में सड़क पार करते समय मसाला विक्रेता की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत परिवार में मचा कोहराम।सुर्यबली पुत्र नरजू उम्र 65 वर्ष निवासी बनकट गडवल थाना मुबारकपुर जो जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग पर स्थित चुनहवा बाजार में वर्षों से फुटपाथ पर मसाला विक्रेता का कार्य करता है। शुक्रवार की सुबह 6:00 बजे दुकान की साफ-सफाई कर शौच के लिए सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी जिसमें मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर जीयनपुर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया व परिजनों को सूचना दी। पुत्र रमेश कुमार की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक मसाला की दुकान कर आजिविका चलाने का कार्य करता था। वहीं मृतक के पास तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। जिसमें से दो पुत्र की पूर्व में मौत हो चुकी है।वहीं बहू ममता और पौत्री भारती,करीना, देविका का रो-रो कर बुरा हाल  रहा।

No comments:

Post a Comment