आशनाई के शक में पुछताछ करने पर हुई मारपीट एक की मौत तीन जख्मी।
मारपीट में छुड़ाने गये चाट विक्रेता की मौत परिवार में मचा कोहराम।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बछउरखुर्द गांव में आशनाई के शक में घर में घुसने को लेकर पूछताछ करने पर हुई मारपीट एक की मौत तीन जख्मी मारपीट के दौरान छुड़ाने गए चाट विक्रेता की मौत परिवार में मचा कोहराम।बछउरखुर्द निवासी अंकित पुत्र प्रेम गौतम गुरुवार की रात्रि में लगभग 10:00 बजे घर में घुसने को लेकर रामशब्द पुत्र किश्मुत से शिकायत करने उसके घर पर जा रहा था कि रास्ते में मिलने पर शिकायत की जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी और हल्की मारपीट हुई जिसके बाद अंकित गौतम अपने घर वापस आ गया वहीं एक घंटे बाद रामशब्द पुत्र किस्मत,विजय पुत्र रामशब्द व राजेश पुत्र बृजलाल अपने रिश्तेदारों के साथ घर पर आकर मारपीट की जिसमें भतीजी गुंजा कुमारी, भतीजा अंकित,रीना देवी से जमकर मारपीट हुई और गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं अपने घर से निकलकर रमेश पुत्र नगीना उम्र 40 साल छुड़ाने के लिए गया इस दौरान जिसको लाठी से सिर में गंभीर चोट लग गई और इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।वहीं मृतक रमेश गौतम चार भाइयों में सबसे छोटा था जो ठेला पर चार्ट की दुकान लगाकर गांव में घूम कर अपने परिवार की आजीविका चलता था। रमेश गौतम की मौत के बाद उसकी पत्नी चंपा देवी का रो रो कर बुरा हाल रहा वहीं मृतक के पास चार पुत्र हैं। सत्यम 8 साल,हिमांशी 6 साल, हंस 3 साल,शिवा उम्र 1 साल के है। परिजनों की सूचना पर जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपित पिता रामशब्द गौतम और उसके पुत्र विजय गौतम सहित भतीजा राजेश गौतम व मेवाती देवी को हिरासत में ले लिया और दिनेश गौतम पुत्र राम नगीना गौतम की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।वहीं मृतक के घर पर गांव और आसपास क्षेत्र के सैकड़ो की संख्या में लोग जुट गए और मृतक के परिजनों को लेकर चिंतित रहें।
No comments:
Post a Comment