न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपित के घर हुई कुर्की।
घरेलू प्रयोग के सामान कुर्क कर बिलरियागंज पुलिस को किया सुपुर्द।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर तैनात क्राइम निरीक्षक अशोक तिवारी ने न्यायालय के आदेश पर फरार चल रहे आरोपित युवक के घर पुलिस ने की कुर्की,घरेलू सामान को बिलरियागंज पुलिस को किया सुपुर्द।शनिवार को थाना बिलरियागंज के मुकदमा अपराध संख्या 295/ 2024 धारा 363, 366,376,504,506,419, 420,467,468,471 आईपीसी व 67 बी आईटी एक्ट व 3/4 पासको अधि0 में नामित आकिब पुत्र अबुल जैश निवासी अंडाखोर थाना बिलरियागंज द्वारा घटना के दिन से ही निरंतर फरार चल रहा है। जिसमें न्यायालय द्वारा NBW व धारा 82 उद्घोषणा मुनादी की कार्रवाई के पश्चात भी हाजिर नहीं हो रहा है। इसलिए न्यायालय विशेष पास्को कोर्ट आजमगढ़ द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध धारा 83 सीआरपीसी कुर्की की कार्रवाई करने हेतु आदेश पारित किया गया। न्यायालय के आदेश पर क्राइम निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी क्षेत्राधिकारी कार्यालय सगड़ी व बिलरियागंज उपनिरीक्षक रविंद्र पान्डेय और पुलिस बल की मौजूदगी में फरार आरोपित आकिब पुत्र अबुल जैस के घर अंडाखोर पहुंचकर न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए आरोपित युवक के घर में मौजूद सामानों की लिस्ट बनाकर फोटोग्राफी,वीडियोग्राफी कराते हुए कुर्की की कार्रवाई की गई। जिसमें कुर्क सामान को थाना बिलरियागंज के परिसर में लाकर रखा गया है।
No comments:
Post a Comment