प्रशासन ने भैंसाड़ में हटवाया अतिक्रमण,प्रधान के प्रार्थना पत्र पर की गई कार्रवाई।
पीड़ित परिवार ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान व लेखपाल की मिली भगत से की गई कार्यवाई।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया खंड विकास में भैसाड़ गांव में ग्राम प्रधान के प्रार्थना पत्र पर राजस्व पुलिस बल की टीम ने हटवाया अतिक्रमण।शनिवार की शाम को 3:00 बजे नायब तहसीलदार विवेकानंद राजस्व निरीक्षक उमा प्रसाद व लेखपाल विनय मौर्या के साथ रौनापार पुलिस बल ने गाटा संख्या 271 नवीन परती के रूप में दर्ज है पर पैमाइश कर मजदूरों से अतिक्रमण हटवाया वहीं विपक्षी रामसंत यादव ने बताया कि मामला न्यायिक उपजिलाधिकारी सगड़ी व दीवानी न्यायालय आजमगढ़ और उच्च न्यायालय में विचाराधीन है और स्वयं अपने हाथों अतिक्रमण को हटाने की गुहार लगाता रहा।वहीं पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाया कि प्रधान व लेखपाल की मिली भगत से कार्रवाई की गई है।
No comments:
Post a Comment