Saturday, November 9, 2024

पोखरे पर छठ पर्व देखने गए युवक की डूबने से मौत।

पोखरे पर छठ पर्व देखने गए युवक की डूबने से मौत।

शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर निवासी युवक पोखरे पर छठ पर्व देखने के लिए गया हुआ था इस दौरान डूबने से मौत हो गई वहीं अगले दिन शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने पोखरे में शव देखा तो सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पट्टू पुत्र भान पटेल उम्र 35 साल निवासी छपरा सुलतानपुर गांव में स्थित पोखरे पर शुक्रवार की सुबह छठ पूजा देखने के लिए गया हुआ था। जिसके बाद देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो रहे थे। वहीं शनिवार की सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने पट्टू का शव पोखरे में उतराया देखा जिसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे इमिलिया चौकी इंचार्ज सुभाष तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं जीयनपुर थाने पर पुत्र राकेश की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने इत्फाकिया दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई। मृतक पट्टू तीन भाइयों में सबसे छोटा था माता-पिता के पूर्व में मौत हो चुकी हैं। मृतक के पास दो पुत्र और दो पुत्री हैं पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

No comments:

Post a Comment