Saturday, September 14, 2024

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रशिक्षण सहित दो विद्यालय का किया निरीक्षण।

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रशिक्षण सहित दो विद्यालय का किया निरीक्षण।

प्रशिक्षण में शिक्षकों से किया संवाद।

प्रशिक्षण से शिक्षकों की गुणवत्ता में होगा सुधार व निपुण भारत का संकल्प होगा पुरा: बेसिक शिक्षा अधिकारी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ खंड शिक्षा कार्यालय पर प्रशिक्षण व एक कम्पोजिट विद्यालय छपरा का बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण, प्रशिक्षण में शिक्षकों से किया संवाद वही कहा कि प्रशिक्षण से शिक्षकों की गुणवत्ता में होगा निखार और निपुण भारत संकल्प को पूरा करने में मिलेगी मदद।शनिवार को दिन में 1:00 बजे बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने अजमतगढ़ खंड शिक्षा कार्यालय पर चल रहे एफ एल एन प्रशिक्षण के छठवें बैच के तिसरे दिन निरीक्षण किया वहीं निरीक्षण में प्रशिक्षण कर्ता व प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों से संवाद किया दो कक्षों में उपस्थिति जांची और इस दौरान कहा कि प्रशिक्षण से शिक्षकों की गुणवत्ता में निखार आएगा और निपुण भारत संकल्प को पूरा करने में मदद मिलेगी वहीं कंपोजिट विद्यालय छपरा सुलतानपुर पर पहुंचकर विद्यालय का निरीक्षण किया विद्यालय में कुल 503 छात्र छात्रा नामांकित है। जिनमें 322 छात्र उपस्थित रहे वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पठन-पाठन की जानकारी ली प्रधानाध्यापक पंकज सिंह से विद्यालय के सुंदरीकरण व भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान दो शिक्षामित्र व सात सहायक शिक्षक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment