डीआईजी ने जीयनपुर कोतवाली व सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया औचक निरीक्षण।
सम्पूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर से फरियादियों का लें फीडबैक।
पूर्व चिन्हित प्रकरण का संपूर्ण समाधान दिवस पर हो निस्तारण।
अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के दिए निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली व सम्पूर्ण समाधान दिवस का डीआईजी ने किया औचक निरीक्षण परिसर का भ्रमण कर रजिस्टर का किया अवलोकन अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के दिए निर्देश वहीं संपूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर से फीडबैक लेने और पूर्व चिन्हित प्रकरण के निस्तारण कराने के दियें आदेश। शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आजमगढ़ मंडल क्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने दिन में 1:30 बजे जीयनपुर कोतवाली पर पहुंचकर सम्पूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर का अवलोकन किया वहीं संपूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर में पिछले निस्तारण को अलग से नोट करने और निस्तारण का फीडबैक लेने और जांच का उच्च अधिकारियों से पुनः सत्यापन कराने के साथ पूर्व से चिन्हित प्रकरण का समाधान कराने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान जीयनपुर कोतवाली कार्यालय के शास्त्रागार, मालखाना,रजिस्टर नंबर चार, रजिस्टर नंबर 8, हिस्ट्री सीट के रजिस्टर का अवलोकन किया और कमियों को दूर करने के लिए निर्देशित किया वही परिसर का भ्रमण कर साफ सफाई के लिए प्रेरित किया और जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विवेक पांडेय को अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान जीयनपुर कोतवाली पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चिराग जैन,एसडीएम सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार, क्षेत्राधिकारी सगड़ी शुभम तोदी सहित तैनात मातहत एस आई, मुंशी कांस्टेबल व कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment