Saturday, September 14, 2024

समारोह पूर्वक महाविद्यालय पर मनाया गया हिंदी दिवस।

समारोह पूर्वक महाविद्यालय पर मनाया गया हिंदी दिवस।

हिंदी दिवस पर संगोष्ठी व काव्य पाठ का हुआ आयोजन।

वह दिन दूर नहीं जब दुनिया में हिंदी भाषा का परचम लहराएगा: डा0 हसीन खान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी पर समारोह पूर्वक मनाया गया हिंदी दिवस हिंदी दिवस पर संगोष्ठी व काव्य पाठ का हुआ आयोजन विभागाध्यक्ष हिंदी डॉ0 हसीन खान ने अपने संबोधन में कहा कि वह दिन दूर नहीं जब पूरी दुनिया में हिंदी भाषा का परचम लहराएगा।शनिवार को श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी पर दिन में 12:00 बजे से दो बजे तक समारोह पूर्वक हिंदी दिवस मनाया गया इस दौरान संगोष्ठी व काव्य पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य सुचिता श्रीवास्तव व प्रोफेसर अखिलेश चंद ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर हसीन खान व संचालन शोधार्थी रणधीर यादव ने किया इस दौरान प्रसिद्ध साहित्यकार हरिशंकर परसाई की जन्म शताब्दी पर उनके प्रसिद्ध निबंध ठिठुरता हुआ गणतंत्र का पाठ छात्र अंतिमा यादव ने किया प्रोफेसर अखिलेश चंद ने बेटी की पीड़ा गीत की प्रस्तुति की वहीं प्राचार्य ने हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला एनसीसी प्रभारी डॉक्टर चंदन कुमार ने पाठ कर हिंदी को रेखांकित किया डाॅ0 हसीन खान ने अपनी पुस्तक जमीन पर उतरी कविता का पाठ कर कहा कि वह दिन दूर नहीं हिंदी पूरे विश्व की प्रमुख भाषा बनेगी हिंदी दिवस का 75 वां सालगिरह है हिंदी की लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं है विगत 25 वर्षों में पूरी दुनिया में हिंदी का परचम लहराएगा। इस दौरान मुख्य रूप से दान बहादुर यादव,डॉ0 बालचंद प्रसाद,डॉ0 दुर्गेश कुमार,रविशंकर मौर्य,राहुल सहित सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment