Monday, July 8, 2024

सीओ सगड़ी की अध्यक्षता में जीयनपुर कोतवाली में मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक।

सीओ सगड़ी की अध्यक्षता में जीयनपुर कोतवाली में मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक।

पूर्व से निर्धारित मार्गो से ही निकलेगा ताजिया का जुलूस::शुभम तोदी सीओ सगड़ी

ताजियादरों के साथ हुई बैठक मोहर्रम त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली परिसर में सीओ सगड़ी की अध्यक्षता में मोहर्रम त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक।दर्जनों ताजियादारों के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी और प्रभारी रवीन्द्र यादव ने सोमवार को बैठक कर तय किया कि पूर्व निर्धारित मार्गो से ही इस बार भी ताजिया का जुलूस निकाला जाएगा। बैठक में ताजियादारों ने कई समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। मोहर्रम के त्यौहार को लेकर स्थानीय प्रशासन काफी संवेदनशील है। लगातार ताजियादरों के साथ बैठक और जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया जा रहा है। सगड़ी कस्बा,कटैचा, काजी की डीघवनिया,समुन्दपुर, पारीपट्टी,कुरैश नगर जीयनपुर, अलीनगर अजमतगढ़ आदि गांव में बैठक कर लोगों से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने और जुलूस निकालने का निर्देश दिया गया। सोमवार को जीयनपुर कोतवाली में बैठक हुई। जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी सगड़ी शुभम तोदी और जीयनपुर प्रभारी रवीन्द्र यादव ने ताजियादारों से उनकी समस्याओं को जाना और निदान का आश्वासन देते हुए कहा कि जुलूस के मार्ग में जो भी बाधा है। उसे समय से हटा दिया जाएगा। किसी भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी। पहले से निर्धारित मार्गों से ही जुलूस निकलेगा। जुलूस के दौरान आपस में किसी तरह की टकराहट हुई तो विधिक कार्रवाई की जाएगी मोहर्रम त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। इस दौरान नेहाल मेंहदी, विजय चौहान,मोहम्मद खुर्शीद,तालिब रजा,अहमद मेंहदी,आरिफ़,आफताब,एकलाख अहमद,शाहेदीन, अजीम नोमान,पप्पू खान,रईस,मुस्लिम आदि लोग 
मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment