Monday, July 8, 2024

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राज्य मंत्री ने नवनिर्मित नोज व बोल्डर पीचिंग कार्य का किया निरीक्षण।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राज्य मंत्री ने नवनिर्मित नोज व बोल्डर पीचिंग कार्य का किया निरीक्षण।

राज्य मंत्री ने बाढ़ से बचाव के दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

तीन बैराजों से 430903 क्यूसेक पानी हुआ डिस्चार्ज।
 
24 घंटे में 12 सेंटीमीटर घटाव पर है घाघरा का जलस्तर।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के उत्तर में बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर में 24 घंटे में 12 सेमी की कमी दर्ज की गई। वहीं राज्य मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पांच करोड़ से अधिक के नव निर्मित नोज व बोल्डर पिचिंग के कार्य का निरीक्षण किया।वहीं बाढ़ से बचाव के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तीन बैराज से 430903 क्युसेक पानी हुआ डिस्चार्ज होगी जल स्तर में वृद्धि।सोमवार को 12:00 बजे दिन में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने बाढ‌ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। हाजीपुर में कटान को रोकने के लिए ढाई करोड़ से अधिक के बोल्डर पीचिंग के‌ हुए कार्य का निरीक्षण किया। वहीं गांगेपुर में आबादी के बचाव के लिए ढाई करोड़ से अधिक बजट से निर्मित नोज का भी निरीक्षण कर बाढ़ खंड के कर्मचारियों को बाढ़ से बचाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कटान को रोकने के लिए बोल्डर पीचिंग किया गया है। जिसका आज राज्य मंत्री ने निरिक्षण करते हुए अधिकारियो से हुए कार्य  की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान एक्सियन बाढ़ खंड अरुण सचदेव,एसडीएम सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार, तहसीलदार विवेकानंद दुबे, एडिओ पंचायत हरैया राणा प्रताप सिंह,धनंजय यादव,रत्नेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment