घाघरा नदी के जलस्तर में 12 सेमी दर्ज़ हुई कमी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी रविवार को शाम 4:00 बजे घाघरा नदी का जलस्तर 70.32 था जो 12 सेमी घट कर सोमवार को 70.20 मी दर्ज किया गया।
घाघरा नदी का जलस्तर बदरहुआ नाले पर खतरा बिन्दु 71.68 दर्ज है उच्चतम जलस्तर 2022 में 73.52 दर्ज
है न्यूनतम जलस्तर 70. 26 मीटर है। वहीं पर आज 3 बैराजों से 430903 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है जिसमें गिरिजा बैराज से 277797 क्यूसेक व शारदा बैराज से 131337 क्यूसेक और सरयू बैराज से 22069 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे घाघरा नदी के जल स्तर में वृद्धि होने की संभावना है। जिसको लेकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों में बैचेनी बढ़ी हुई है।
No comments:
Post a Comment