Wednesday, July 10, 2024

अवैध असलहा व कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार।

अवैध असलहा व कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार।

एक दर्जन से ऊपर आपराधिक मुकदमे है दर्ज ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अवैध तंमचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार। बुधवार को चौकी इंचार्ज लाटघाट जाफर खान को सूचना मिली कि एक व्यक्ति लाटघाट की तरफ से आ रहा है। रायल स्टार ढाबा के बगल खडंजा रास्ते से तरौका के तरफ जायेगा। यदि जल्दी किया गया तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुँचें जहां पर एक मोटरसाइकल से एक व्यक्ति रायल ढाबा से मुड़कर खडंजा के रास्ते तरौका की तरफ आता हुआ दिखाई दिया उक्त मोटरसाकिल सवार व्यक्ति को पुलिस बल की मदद से घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम पवन जायसवाल पुत्र जयकिशुन उर्फ जयकिशन निवासी शहाबुद्दीनपुर थाना बिलरियागंज उम्र 42 साल बताया।जब पुलिस ने तलाशी ली तो इसके पास से एक तमंचा 315 बोर एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर धारा 3/25 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया। पकड़े गए शातिर अपराधी के ऊपर कई थानों में एक दर्जन से ऊपर आपराधिक मुकदमे दर्ज है।

No comments:

Post a Comment