इसरापार रामगढ़ मुख्य आरसीसी मार्ग पर मिट्टी डालकर कुछ लोगों ने किया कब्जा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।
आरसीसी मुख्य मार्ग 15 ट्राली मिट्टी डालने से बाधित हुआ रास्ता।
मुख्य मार्ग पर मिट्टी डालने से चकरोड़ पर जल भराव लोगों का आना जाना हुआ दुश्वार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के रामगढ़ इसरापार मुख्य आरसीसी मार्ग पर 15 ट्राली मिट्टी डालने से रास्ता हुआ बाधित, ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर अवैध कब्जा करने का लगाया आरोप किया प्रदर्शन।रामगढ़ इसरापार मुख्य आरसीसी मार्ग पर गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य अजीत राय व गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान के भतीजे प्रितेश राय,माता प्रसाद, ज्ञानेंद्र राय, अजय राय व चंदन राय पर 15 ट्राली मिट्टी डालकर अवैध कब्जा करने व मार्ग बाधित करने का आरोप लगायाउपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार व जिलाधिकारी आजमगढ़ और मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्रार्थना पत्र देकर रास्ता से मिट्टी हटवाने की गुहार लगाई।वही दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने बुधवार को अवरुद्ध मार्ग पर प्रदर्शन कर रास्तें पर से मिट्टी हटाने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि रामगढ़ इसरापार के मुख्य मार्ग बाधित होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मिट्टी डालने से मार्ग पर जल भराव हो गया है।जिससे रास्ते से गुजर रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर मुख्य मार्ग को खाली करने की मांग की। प्रदर्शन करने वाले लोगों में मुख्य रूप से रामवृक्ष, सूर्यनाथ,मोहम्मद,शमशाद,जुबेर हसन,तेजप्रताप राय, अजीत राय,विनोद त्रिपाठी,घनश्याम राय,आदित्य उपाध्याय,गिरीश,विजय राय,सत्यशील सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment