सेवानिवृत्त दो कानूगों व एक लेखपाल का तहसील पर हुआ आयोजित विदाई समारोह।
सेवानिवृत्त राजस्व कर्मियों को प्रतीक चिन्ह व रामायण पुस्तक भेंट कर दी गई भावभीनी विदाई।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सेवानिवृत्त दो कानूगों व एक लेखपाल का सगड़ी तहसील सभागार में आयोजित हुआ विदाई समारोह।
शुक्रवार की देर शाम को तहसील के सभागार में सेवानिवृत्त दो कानूगों प्यारेलाल श्रीवास्तव और सोमनाथ यादव व एक लेखपाल दुर्गा मिश्रा का विदाई समारोह आयोजित किया गया।
जिसमें उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेन्द्र कुमार गंगवार व न्यायिक उपजिलाधिकारी राजकुमार बैठा और तहसीलदार विवेकानंद दूबे ने सभी का माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
उपजिलाधिकारी ने सेवानिवृत्त तीनों राजस्व कर्मियों की कार्यकुशलता की प्रशंसा की व उनसे सीख लेने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सगड़ी उपजिलाधिकारी नरेंद्र कुमार गंगवार ने की वहीं संचालन लेखपाल संघ मंत्री स्नेहिल राय ने किया।
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से नायब नाजिर शिखा श्रीवास्तव,अनिल सिंह,राम सागर सोनी,कैलाश यादव, पंकज कुमार,प्रदीप श्रीवास्तव,जसवंत सिंह,सन्तोष श्रीवास्तव,राजू यादव,प्रकाश लाल श्रीवास्तव सहित दर्जनों की संख्या में राजस्व कर्मी व कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment