Friday, March 1, 2024

अवैध शस्त्र की तस्करी करने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार।

अवैध शस्त्र की तस्करी करने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार।
 
एक पिस्टल,कारतूस व एक  वाहन आर्टिगा गाडी व चार नम्बर प्लेट बरामद।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता उपनिरीक्षक विजय सिंह गौड मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान समय करीब 11:30 बजे रायल स्टार होटल के पीछे ग्राम जमसर के पास से अभियुक्त विकास मिश्रा पुत्र अरविन्द मिश्रा निवासी ग्राम जमसर थाना जीयनपुर के कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर व दो जिन्दा कारतूस 32 बोर एक वाहन आर्टिगा गाडी व चार नम्बर प्लेट बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 81/2024 धारा 419/420/467/468/ 471/34 भादवि व 3/12/25 आर्म्स एक्ट बनाम 1.विकास मिश्रा पुत्र अरविन्द मिश्रा नि0ग्राम जमसर थाना जीयनपुर, 2.अनिकेत सिंह पुत्र अज्ञात निवासी हाजीपुर थाना रौनापार, 3.कार्तिक सिंह पुत्र अज्ञात निवासी गुरजरपार थाना मुबारकपुर, 4.शिव यादव पुत्र अज्ञात निवासी डिघवनिया थाना जीयनपुर, 5.शनि सिंह पुत्र अज्ञात निवासी धनछुला थाना जीयनपुर आजमगढ के पंजीकृत किया गया। जिसकी प्रारम्भिक विवेचना उपनिरीक्षक धनंजय सिंह द्वारा की जा रही है।तंमचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने न्यायालय भेज दिया। वही अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश पुलिस कर रही है।

No comments:

Post a Comment