शादी में गए युवक की मोटरसाइकिल चोरी मुकदमा दर्ज।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा निवासी ओमप्रकाश पुत्र जयपाल महोजा की बाइक उस समय चोरी हो गई जब वह व्यक्ति नवोदय नगर मेहनाजपुर बाबा ढाबा के समीप शादी में गया हुआ था। शादी का कार्यक्रम निपटने के बाद जब वह लौट रहा था तो देखा उसकी बाइक चोरी हो गई थी और उस जगह पर नही थी। जिस पर उन्होंने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी जिस पर जीयनपुर पुलिस द्वारा बाइक चोरी का मुकदमा दर्जकर जांच में जुटी हुई है। वही 29 फरवरी की रात्रि शादी में गया हुआ व्यक्ति जब शादी से लौटा तो ढाबे के बाहर खड़ी बाइक अज्ञात चोर उठा ले गए इधर-उधर खोजने के बाद भी जब बाइक का पता नहीं चला तो इन लोगों ने देर शाम मुकदमा दर्ज कराया मुकदमा दर्ज कर पुलिस बाइक की तलाश में जुटी हुई है।
No comments:
Post a Comment