अंजान शहीद में मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर किया जागरूक।
एसडीएम सगड़ी की अध्यक्षता में मौलाना आजाद इंटर कॉलेज व किदवई गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्र,छात्राओं ने निकाला मतदाता जागरूकता रैली।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील उपजिलाधिकारी अतुल गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली मौलाना आजाद इंटर कॉलेज व किदवई गर्ल्स इंटर कॉलेज अंजान शहीद से बाजार होते हुए क्षेत्र का भ्रमण करती हुई मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में जाकर समाप्त हुई जो विद्यालय परिषर के चारों तरफ भ्रमण कराया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र और छात्राओं सहित समस्त शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए जो हाथों में बैनर पोस्टर लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की गई की मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए 27 अक्टूबर 2023 से 9 दिसंबर 2023 तक अभियान चलाया जा रहा है।मतदाता सूची से मृतकों के नाम को हटवाते हुए शादी शुदा होकर आए महिलाओं और 18 वर्ष की उम्र पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं अन्य व्यक्तियों के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं। साथ ही साथ जिन मतदाताओं के नाम डबल हो गए हैं। उनके नाम हटाए जा रहे हैं। जिससे कि आने वाले 2024 व अन्य निर्वाचनों में लोगों को स्वच्छ और निर्भीक होकर मतदान अधिक से अधिक करने की अपील की गई। इस दौरान उपजिलाधिकारी डॉ0 अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान जगह-जगह चलाए जा रहा हैं और लोगों को जागरुक कर मतदान के प्रति एवं मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान प्रधानाचार्य मोहम्मद शाहेदीन,प्रधानाचार्य प्रियंका सिंह,सना परवीन,रेहान अहमद, रिजवान अहमद,सोफियान अहमद,फहीम अहमद,तौवाब सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।
No comments:
Post a Comment