विद्यालयों में हो रही ताबड़तोड़ चोरियों से प्राथमिक शिक्षक संघ अक्रोषित।
महीने भर में ही कई विद्यालयों का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल किया पार।
स्थानीय पुलिस पर उदासीनता का आरोप,पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे शिक्षक संघ।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाई स्कूलों में एक माह के अंदर ही कई जगहों पर ताले चटका कर चोरों ने लाखों रुपए का माल पार कर दिया। महीनों बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी मामले का खुलासा नहीं कर पाई। जिससे प्राथमिक शिक्षक संघ अजमतगढ़ ने आक्रोश व्यक्त करते हुए जीयनपुर कोतवाली में बुधवार को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही करने की मांग किया। दर्जनों शिक्षकों के साथ मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय नरहन खास के प्रधानाध्यापक यशवंत कुमार ने तहरीर के माध्यम से बताया कि मेरे विद्यालय के कार्यालय,पुस्तकालय,रसोई घर एवं आंगनबाड़ी कक्ष का ताला तोड़कर उसमें रखा तीन अदद ब्लूटूथ स्पीकर,एक बड़ा साइज ब्लूटूथ साउंड,एक थरमस,एक गैस सिलेंडर,एक गैस चूल्हा, चावल चार बोरी,गेहूं दो बोरी,एक कड़ाही,एक भगोना और खेल का सामान चुरा ले गए।प्राथमिक शिक्षक संघ अजमतगढ़ के कोषाध्यक्ष प्रदुम कुमार राय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में विद्यालयों में ताबड़तोड़ चोरियां हो रही है। लेकिन एक भी चोरी का खुलासा नहीं हो पा रहा है। प्राथमिक विद्यालय खालिसपुर,गांधी शिशु शिक्षा निकेतन मालटारी,कंपोजिट विद्यालय कादीपुर,प्राथमिक विद्यालय बरकोठा कुदारन तिवारी सहित कई विद्यालयों का ताला चटका कर लाखों रुपए का सामान चुरा ले गए। लेकिन किसी भी चोरी का पर्दाफाश नहीं हो पाया। संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार राय व मंत्री यशवंत कुमार और कोषाध्यक्ष प्रदुम कुमार राय ने बताया कि स्थानीय पुलिस उदासीनता बरत रही है।यदि ऐसे ही चोरियां होती रही तो हम लोग पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत करेंगे। इस दौरान शिक्षक संघ के लोगों में आनंद कुमार राय,गया प्रसाद,धमेंद्र कुमार,शशिकांत पटेल,प्रमोद कुमार मौर्य,संजय कुमार आदि लोगों ने जीयनपुर कोतवाली में पहुंच कर लिखित शिकायत और तहरीर दी। विद्यालय में चोरी की तहरीर मिलने पर मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस जाचं में जुटी हुई हैं।
No comments:
Post a Comment