Wednesday, December 6, 2023

नगर पंचायत जीयनपुर में संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया।

नगर पंचायत जीयनपुर में संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया।

उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर में संविधान निर्माता डॉ0भीमराव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया और उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर व संघर्ष पर चर्चा हुई।
जीयनपुर नगर पंचायत चैयरमेन पुरुषोत्तम यादव व अधिशासी अधिकारी जीयनपुर अमित कुमार यादव के नेतृत्व में नगर पंचायत में डॉ0 भीमराव अंबेडकर की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। पुरुषोत्तम यादव ने कहा कि डॉ0 भीमराव अंबेडकर आजीवन, गरीब,दलित पिछड़े समाज के जीवन में उजाला लाने के लिए संघर्ष किया। अमित कुमार यादव ने कहा कि डॉ0 भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों और संघर्षों को जन-जन तक पहुंचा कर धर्म जातीयता के धुंध को मिटाना होगा।इस दौरान प्रधान लिपिक एकलाख अहमद,राजू यादव,राहुल कुमार,बहादुर राम,राजेंद्र राम,मनोज यादव,अमित पटवा आदि लोग मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment