सजग नागरिक बनाने की कार्यशाला है स्काउटिंग::कमलेश राय
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील में स्थित बाबू शिव पत्तर महाविद्यालय रामगढ़ में चल रहे स्काउट गाइड परिचयात्मक प्रशिक्षण के अंतिम दिन मंगलवार को प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र प्रांत के नगर सेवक कमलेश राय ने कहा कि स्काउटिंग सजग नागरिक बनाने की प्रयोगशाला है। स्काउटिंग प्रशिक्षण व्यक्ति के अंदर बहुमुखी प्रतिभा का प्रादुर्भाव करता है। जीवन के हर क्षेत्र में यह प्रशिक्षण उपयोगी होता है। बाबू शिवपत्तर राय स्मारक पीजी कॉलेज सगड़ी रामगढ़ में पांच दिवसीय स्काउट गाइड परिचयात्मक प्रशिक्षण का मंगलवार को भव्य ढंग से समापन किया गया। लीडर ऑफ़ द कोर्स डॉo घनश्याम दुबे,प्रशिक्षक डॉo प्रदीप राय,अवधेश यादव जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट )एवं गाइड प्रशिक्षक के रूप में अनीता साइलेस,वंदना पटेल, डॉo शशि कुमार मिश्र, डॉo शैलेश पाठक,पूर्व प्रधान राजेश राय,विपिन राय,अलका राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉo दिव्य प्रकाश राय ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment