Sunday, December 3, 2023

विद्यालय और जन सेवा केंद्र का ताला तोड़ हजारों रुपए की चोरी।

विद्यालय और जन सेवा केंद्र का ताला तोड़ हजारों रुपए की चोरी।

मालटारी बाजार में एक ही रात में दो जगह पर चोरों ने किया हाथ साफ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली  के मालटारी बाजार में शनिवार की रात गांधी शिशु शिक्षा निकेतन मालटारी के ऑफिस की आलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने पांच हजार नकदी सहित हजारों रुपये का सामान उठा लें गए। इसके बाद चोरों ने बगल में ही स्थित एसबीआई बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र की खिड़की का सरिया तोड़कर चोरी का प्रयास किया लेकिन इसमें वह सफल नहीं हो पाए। रविवार को सुबह दुकानदार दुकान खोलने मौके पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। चोरी की तहरीर जीयनपुर कोतवाली में दी गई है। अब तक इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के सामने गांधी शिशु शिक्षा निकेतन विद्यालय चलता है। जिसके प्रबंधक मुकेश राय है। शनिवार की रात्रि चोर मुकेश राय के विद्यालय के ऑफिस का ताला तोड़कर उसमें रखा पांच हजार रुपये नगद सहित हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। वही बगल में श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के सामने बृजेश मौर्य का एसबीआई बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र है। ग्राहक सेवा केंद्र के जंगले में लगी सरिया तोड़कर चोर अंदर घुसने का प्रयास किए लेकिन सफल नहीं हुए। ग्राहक सेवा केंद्र में रखा सामान बच गया।विद्यालय के प्रबंधक मुकेश राय और एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक बृजेश मौर्या ने रविवार को जीयनपुर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है‌। तहरीर मिलने पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर जाचं में जुटी हुई हैं।

No comments:

Post a Comment