आदर्श रामलीला समिति की बैठक में रंगमंचीय कार्यक्रम पर मंथन।
14 अक्टूबर मुकुट पूजन से 23 अक्टूबर तक चलेगी रामलीला।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आदर्श रामलीला समिति रामलीला मैदान जीयनपुर की वार्षिक बैठक में रंगमंचीय कार्यक्रम पर विचार मंथन हुआ। इस बार रामलीला 14 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक चलेगी। शुक्रवार को रात में हुई समिति की बैठक में सर्वप्रथम वरिष्ठ मंत्री अतुल कुमार त्रिपाठी ने पूर्व कार्रवाई का वाचन किया। जिसका उपस्थित सदस्यों ने ध्वनि मत से अनुमोदन किया। अध्यक्ष संतोष कुमार चौरसिया द्वारा दिए गए इस्तीफे पर विचार हुआ। इसे सर्व सम्मति से खारिज कर दिया गया। मंत्री ने बताया कि इस वर्ष रामलीला 9 दिन चलेगी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शों को हिंदू समाज के मानस में स्थापित करने में रामलीलाओं का वर्षों से योगदान रहा है। इस अवसर पर शशिकांत रजक, राजेश पटवा,मुन्ना गुप्ता,डब्लू गुप्ता,जीत बहादुर लाल,रमेश चौरसिया,प्रदीप गुप्ता,चंद्र प्रकाश एडवोकेट,राजवंत सिंह,रमेश चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment