Saturday, October 7, 2023

उपभोक्ता को कोटेदार की शिकायत करनी पड़ी महंगी,छेड़छाड़ में जाना पड़ा जेल।

उपभोक्ता को कोटेदार की शिकायत करनी पड़ी महंगी,

छेड़छाड़ में जाना पड़ा जेल।

अनुसूचित जाति जनजाति आयोग ने लिया संज्ञान मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के मुहम्मदपुर के कोटेदार के खिलाफ एक उपभोक्ता को शिकायत करनी महंगी पड़ गई।आरोप है कि साजिश कर के कोटेदार ने उसे छेड़छाड़ के मुकदमे में जेल भिजवा दिया। उपभोक्ता की शिकायत पर अनुसूचित जाति जनजाति आयोग ने संज्ञान लिया इसके बाद जीयनपुर कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। जीयनपुर कोतवाली के मुहम्मदपुर गांव निवासी उपभोक्ता ने अपने गांव के कोटेदार की राशन चोरी की शिकायत जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी सगड़ी से 2020 में लिखित की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।उपभोक्ता का आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर कोटेदार ने मुझे फर्जी तरीके से लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में जेल भिजवा दिया। उपभोक्ता ने 14 जुलाई 2020 को इसकी शिकायत अनुसूचित जाति जनजाति आयोग से की। आयोग ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को शिवजोर पुत्र शिवदानी,जितेंद्र पुत्र रामनयन और दिनेश पुत्र शिवजोर निवासी मुहम्मदपुर कोतवाली जीयनपुर के खिलाफ मारपीट सहित अनुसूचित जाति जनजाति के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

No comments:

Post a Comment