Saturday, October 7, 2023

समाधान दिवस पर सीआरओ ने कर्मचारियों की ली जमकर क्लास।

समाधान दिवस पर सीआरओ ने कर्मचारियों की ली जमकर क्लास।

हीला हवाली छोड़ जनहित की समस्याओं का हो समाधान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील समाधान दिवस पर मुख्य राजस्व अधिकारी विनय कुमार गुप्ता ने जमकर ली क्लास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए मुकदमे दर्ज कराए जाएं। जनहित के कार्यों में हिला हवाली नहीं चलेगी। बताना पड़ेगा की समस्या की निस्तारण के लिए अबतक क्या किया गया। शनिवार को तहसील समाधान दिवस पर उपस्थित कर्मचारियों की जमकर क्लास लेते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी विनय गुप्ता ने कहा कि वरासत,धारा 116,24 और 34 की फाइलें काफी लंबित है। छह छह महीने से इन फाइलों में तारीख नहीं पड़ रही है।
इन फाइलों को अभियान चला कर निस्तारित किया जाए। समाधान दिवस पर उपस्थित होकर हम किसी का एहसान नहीं करते हैं। इसके समाधान के लिए जो भी लोग गंभीर नहीं होंगे उन्हें दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ की क्लास लेते हुए कहा कि जनहित की समस्याओं के प्रति आप तनिक भी गंभीर नहीं है। आगे ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी। चुनाव के समय समस्याएं,अपेक्षाएं और उपेक्षाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में हमें अपने कार्यों में तीव्रता लानी होगी।इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता,पुलिस क्षेत्राधिकार महेंद्र कुमार शुक्ला, तहसीलदार विवेकानंद दुबे, नायब तहसीलदार माधवेंद्र सिंह, जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय सहित राजस्व और अन्य विभागों के कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment