Tuesday, June 13, 2023

शांति भंग में एक दर्जन से ऊपर लोगों का हुआ चालान।

शांति भंग में एक दर्जन से ऊपर लोगों का हुआ चालान।

जीयनपुर पुलिस ने की कार्यवाही एक दर्जन से ऊपर महिला व पुरुष का शांति भंग में किया चालान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक दर्जन से ऊपर महिला और पुरुष का किया गया चालान। जिसमें मिर्जापुर गांव निवासी 1,जोगिंदर पुत्र लोढ़ा उम्र 35 वर्ष,2,धनमती पत्नी मिट्ठू लाल उम्र 40 वर्ष निवासी मिर्जापुर थाना जीयनपुर व 3,सुरजीत कुमार पुत्र सीताराम उम्र 38 वर्ष,4,अब्दुल रज्जाक पुत्र स्व0 वकील उम्र 58 वर्ष,5,रसुल्लम पत्नी संजीत उम्र 30 वर्ष,6,हरिलाल यादव पुत्र खुरमुल्ली उम्र 55 वर्ष,7,शारदा देवी पत्नी हरिलाल उम्र 45 वर्ष,8,नन्दलाल यादव पुत्र खुरमुल्ली उम्र 59 वर्ष,9,बदामी देवी पत्नी नन्दलाल उम्र 55 वर्ष,10,मीना देवी पुत्री नन्दलाल उम्र 30 वर्ष निवासी चकलालचन्द थाना जीयनपुर जमीनी विवाद और आवास को लेकर व पैसे के लेनदेन को लेकर आपस में मारपीट हुआ। जिसको देखते हुए जीयनपुर पुलिस ने शांति भंग में सभी लोगों का चालान कर दिया। वही अभी भी कुछ लोगों का चालान बाकी था। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

No comments:

Post a Comment