वर्षो से विवादित ग्रामीण मार्ग को पुलिस मौजूदगी में हुआ निर्माण।
लोक निर्माण विभाग द्वारा गांव में 800 मीटर आरसीसी मार्ग का होना था निर्माण।
निर्माण रोकने पर एक का शांति भंग में चालान।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमुआरी नरायनपुर गांव में 800 मीटर आर सी सी मार्ग का निर्माण लाखो रुपये की लागत से हो रहा था। पूरा मार्ग बनकर तैयार भी हो चुका था। पर गांव के एक मनबढ़ व्यक्ति द्वारा अपने दरवाजे के सामने लगभग 100 मीटर निर्माण नही होने देने और नाद एव घूर गढ्ढा बनाकर सड़क पर अतिक्रमण कर लेने का ग्रामीण आरोप लगा रहे थें कि वर्षो से यह मार्ग विवादित रहा है और एक व्यक्ति द्वारा मार्ग का निर्माण नही होने दिया जा रहा है। मंगलवार को सुबह जैसे ही मार्ग का निर्माण प्रारंभ हुआ तभी गांव के मनबढ़ व्यक्ति द्वारा मजदूरो को गाली गलौज करते हुए समान फेंक दिए और मार्ग का निर्माण करने से मना कर दिया। मजे की बात यह गांव भाजपा नेत्री एव पूर्व विधायक बन्दना सिंह का है।जो पूर्व में मार्ग निर्माण के लिए काफी प्रयास कर चुकी थी। पर सुबह एक फोन कोतवाल की मोबाइल पर जैसे ही आया कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय व एसएसआई देवेंद्र सिंह सहित महिला पुलिस मोबाइल टीम सहित दर्जनों पुलिस हांफते हुए अमुआरी नरायनपुर पहुंचें और विरोध कर रहे व्यक्ति को दौड़ा लिया पर वह घर मे जाकर छिप गया और उसके घर के एक सदस्य को पुलिस ने हिरासत में लेकर शांति भंग में चालन करते हुए। सुबह 11 बजे से देर शाम तक मौके पर डट कर मार्ग का निर्माण कराया। जिससे ग्रामीण पुलिस की इस तरह की सहायता से काफी प्रसन्न दिखे और वर्षो से विवादों में रहे रास्ते के निर्माण से ग्रामीणों का आवागमन सुचारू रूप से होने से लोग काफी खुश दिखे। कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि सुबह एक शिकायती प्रार्थना पत्र मिला कि रास्ते का निर्माण नही होने दे रहे है तो में पूरी फोर्स लेकर विवादित रास्ते का मौके पर निर्माण कराया और विरोध कर रहे एक व्यक्ति का शांति भंग में चालान किया गया।
No comments:
Post a Comment