Tuesday, June 13, 2023

हत्या नही संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर हुईं थी युवक की मौत।

हत्या नही संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर हुईं थी युवक की मौत।

नगर वासियो के विरोध के बाद तत्कालीन चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ को किया गया था निलंबित।

विसरा रिपोर्ट में जहर खाने की हुई पुष्टि।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ के गुरुगोविंद नगर निवासी फिरोज अहमद उम्र 45 साल पुत्र समसुद्दीन की हत्या 31 दिसंबर 2022 को कर-कर महादेव मंदिर के चबूतरे पर रख दिया गया था। सुबह लोगो ने शव को देखा तो आक्रोशित हो गए परिजनों ने आरोप लगाया कि तत्कालीन अजमतगढ़ चौकी प्रभारी लालबहादुर बिंद ने चौकी पर रात्रि में बुलाकर अत्यधिक मारा पीटा जिससे उसकी मौत हो गयी और मौत के बाद शव को मंदिर परिषर के चबूतरे पर रखकर लोग चले गए थे। उसके बाद ग्रामीणों और परिजनों के भारी विरोध के बाद एसपी सिटी सीओ कई थानों की पुलिस फोर्स के पहुंचने पर काफी समझाने के बाद दोपहर बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पर पोस्टमार्टम में रिपोर्ट साफ नही होने से विसरा रिपोर्ट को संरक्षित कर जांच को (विधि विज्ञान प्रयोगशाला  रामनगर,वाराणसी) को भेज दिया गया। मंगलवार को विसरा रिपोर्ट वापस आने पर जहर खाने से मौत का खुलासा हो सका। जबकि परिजनों ने निशा कनौजिया प्रेमिका की मिली भगत कर पुलिस के सहयोग से हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। 6 महीने बाद हत्या का खुलासा हो सका। जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि आर्किटेक्ट फिरोज की हत्या नही बल्कि जहर खाने से हुई थी जो विसरा रिपोर्ट से साफ हो सका है।

No comments:

Post a Comment