Saturday, April 29, 2023

ऑटो ने मारी ठेला चालक को टक्कर गंभीर रूप से घायल।

ऑटो ने मारी ठेला चालक को टक्कर गंभीर रूप से घायल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर मुबारकपुर तिराहा पर ऑटो ने ठेला चालक को टक्कर मार दी ठेला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया ठेले पर रखा मूंगफली बिखरा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो को लिया कब्जे में।
जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम 4:00 बजे आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर मुबारकपुर की तिराहे पर ठेला लगाकर प्रकाश मद्धेशिया निवासी टंडवा बद्दोपुर ठेले पर मूंगफली लगाकर बेच रहा था कि अचानक आजमगढ़ की तरफ से खाली ऑटो लेकर आ रहे चालक में ठेले में टक्कर मार दी जिससे ठेले पर रखा हुआ सामान,बैटरी, मूंगफली भुझने की कराही थैली सहित गिर गई। वही प्रकाश मद्धेशिया गंभीर रूप से घायल हो गए आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने ऑटो सहित चालक को कब्जे में लेकर थाने पर पहुंची वहीं दर्जनों की संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई ।

विकास के मुद्दे पर होगा जीयनपुर नगर पंचायत का चुनाव::विजय शंकर यादव

विकास के मुद्दे पर होगा जीयनपुर नगर पंचायत का चुनाव::विजय शंकर यादव।

विजय शंकर यादव ने भरी हुंकार विकास के मुद्दे पर होगा चुनाव।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर अध्यक्ष पद पर विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा निवर्तमान चेयरमैन हरिशंकर यादव के छोटे भाई समाजसेवी विजय शंकर यादव उर्फ भुवर ने भरी हुंकार।
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर अध्यक्ष पद पर जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे प्रत्याशियों सहित जनता ने भी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। चुनाव चिन्ह आवंटित होने के दूसरे दिन निवर्तमान नगर अध्यक्ष के हरिशंकर यादव के छोटे भाई समाजसेवी विजय शंकर यादव उर्फ़ भुवर ने नगर पंचायत वासियों से अपील किया और कहा कि निवर्तमान अध्यक्ष हरिशंकर यादव के कार्यों को देखते हुए उनके विकास के कार्यों  को देखकर जीयनपुर नगर पंचायत के विकास को नये आयाम गढ़ने के लिए नगर पंचायत में विकास मुख्य मुद्दा होगा और विकास को आगे बढ़ाने के लिए नगर पंचायत के लोग हरि शंकर यादव को दोबारा नगर पंचायत अध्यक्ष बनाएंगे।
जीयनपुर नगर का विकास पांच साल में किया गया नगर में नाली,शौचालय सड़क,रामलीला मैदान कोइरिया पोखरा मूत्रालय नगरों में सोलर लाइट आदि के कार्य कर जीयनपुर नगर को चमकाने का कार्य किया आगे भी नगर की जनता को विकास दिखाई देगा। हरिशंकर यादव कार्यकाल के पूर्व नगर में विकास नाम की कोई चीज नही थी। पर हरिशंकर यादव ने जनता को विकास दिया जो शेष बचा हुआ है। आगे भी तेजी से विकास किया जाएगा। जनपद में एक आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए विकास के नाम पर जीयनपुर में चुनाव लड़ा जाएगा।

33.67 लाख रुपए से निर्मित हो रहे एमआरएफ भवन जीयनपुर का मिशन निदेशक ने किया निरीक्षण।

मिशन निदेशक ने नवनिर्मित हो रहे एम आर एफ जीयनपुर का किया निरीक्षण।

33.67 लाख रुपए से निर्मित हो रहे एमआरएफ भवन जीयनपुर का मिशन निदेशक ने किया निरीक्षण।

मिशन निदेशक ने तेजी से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत के 33.67 लाख रुपए से नव निर्मित हो रहे एमआरएफ भवन का मिशन निदेशक ने किया निरीक्षण तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश।
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर का एमआरएफ कूड़ा भवन शाहपुर नेवादा के प्रस्तावित 3 बीगहा जमीन में हो रहा है जहां पर 33.67 लाख रुपए से एम आर एफ भवन का निर्माण किया जा रहा है। भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। शनिवार की शाम 5:00 बजे अपर मिशन निदेशक उत्तर प्रदेश गुरु प्रसाद पान्डेय ने निरीक्षण किया। इस दौरान जीयनपुर नगर पंचायत के कूड़ा घर को देखा वही तेजी के साथ कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अमित कुमार यादव सहित नगर पंचायत के दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे। निर्मित हो रहे एमआरएफ भवन में कूड़ा को एकत्रित कर अलग कर प्लास्टिक से प्लास्टिक की गोली कंपोस्ट खाद का निर्माण किया जाएगा। जिससे नगर पंचायत की आय में वृद्धि होगी। इस दौरान एकलाख अहमद बाबू, कैलाश यादव,हरकेश,गुड्डू ,राजू यादव,रामजन्म,बहादुर,इंदल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

बसपा प्रत्याशी नेहाल मेंहदी को जिताने के लिए गुड्डू जमाली ने झोंकी ताकत।

पूर्व विधायक ने जीयनपुर नगर पंचायत बसपा कार्यालय का किया शुभारंभ।

बसपा एक मिशन मिलकर कार्यकर्ता चुनाव जीतने की करें तैयारी::शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली।

बसपा प्रत्याशी नेहाल मेंहदी को जिताने के लिए गुड्डू जमाली ने झोंकी ताकत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बसपा प्रत्याशी नेहाल मेंहदी के चुनाव कार्यालय का पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने भव्य रूप से किया शुभारंभ बसपा प्रत्याशी को जिताने की की अपील संबोधन में बताया कि बसपा एक राजनीतिक दल से ज्यादा मिशन मिलकर लड़े चुनाव।
जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम 4:00 बजे आजाद नगर तिराहे पर जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बसपा प्रत्याशी नेहाल मेहंदी के कार्यालय का पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने भव्य रूप से फीता काट कर किया शुभारंभ कार्यालय पर अंबेडकर व कांशी राम के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बसपा एक राजनीतिक दल से ज्यादा मिशन है बसपा गरीबों शोषित वंचित की लड़ाई लड़ती है बसपा पार्टी नगर पंचायत चुनाव में मिलकर कार्यकर्ता चुनाव में जीत सुनिश्चित होगी बसपा प्रत्याशी नेहाल मेहंदी को जिताने के लिए शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने झोंकी ताकत कहा घर-घर घूमकर बसपा प्रत्याशी के लिए मांगेंगे वोट इस दौरान कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष विमल प्रकाश ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव जिला पंचायत सदस्य रामवृक्ष गौतम ने किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिनमें मुख्य रूप से अश्वनी कुमार,हरिश्चंद्र गौतम,रमेश कुमार धनई पटेल,सुब्बान खान,जीशान मेंहदी,जनार्दन सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Friday, April 28, 2023

नर्मदा गुप्ता को जीयनपुर नगर पंचायत की जनता का मिल रहा जबरदस्त समर्थन।

नर्मदा गुप्ता को जीयनपुर नगर पंचायत की जनता का मिल रहा जबरदस्त समर्थन।

नगर पंचायत जीयनपुर की जनता का प्यार और आर्शीवाद नर्मदा गुप्ता को भरपूर मिल रहा है। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर से निर्दल प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही नर्मदा गुप्ता को नगर के लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। पूर्व में खुरमुल्ली गुप्ता द्वारा करायें गए कार्यों का नगर पंचायत जीयनपुर की जनता नर्मदा गुप्ता को अपना आशीर्वाद दे रही है। वही नर्मदा गुप्ता ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। वहीं हर समुदाय के लोगों ने नर्मदा गुप्ता को हाथों- हाथ लिए हुए हैं। वहीं पूर्व में पति द्वारा कराए गए कार्यों के कारण जीयनपुर की जनता आशा भरी निगाहों से देख रही है। जैसे-जैसे चुनाव दिन नजदीक आ रहे है। वैसे वैसे नर्मदा गुप्ता का चुनाव प्रचार तेज होता जा रहा है। ‌वही जनता की नजर में नर्मदा गुप्ता की छवि एक साफ-सुथरे परिवार के रूप में जानी जाती है। जब जब ठंड का मौसम आता है। जरूरतमंदों को कंबल का वितरण करतीं रही हैं। ताकि गरीबों को कड़कड़ाती ठंड से निजात मिल सके। वही नर्मदा गुप्ता के परिवार के लोगों द्वारा गरीबों को भोजन के साथ साथ दवा का भी व्यवस्था समय-समय पर किया जाता है। असहाय व्यक्तियों को अस्पताल में इलाज,दवा ऑपरेशन में मदद करने से भी ईनका परिवार कभी नहीं चूकता हैं। इसी सब का नतीजा है निर्दल प्रत्याशी के रूप में नर्मदा गुप्ता पत्नी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्व0 खुरमुल्ली गुप्ता चुनाव लड़ रही हैं और जनता का आशीर्वाद भी जबरदस्त मिल रहा है।

सगड़ी तहसील पर चुनाव चिन्ह आवंटित दिन भर रही गहमागहमी।

सगड़ी तहसील पर चुनाव चिन्ह आवंटित दिन भर रही गहमागहमी।

निर्दल प्रत्याशी ने मनपसंद चुनाव चिन्ह के लिए जमें रहें।

जीप रेलगाड़ी का इंजन पानी की बोतल हवाई जहाज हल अनार लड़का लड़की सुराही अलाव और आदमी चुनाव निशान हुए वितरित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के एक नगर पालिका व तीन नगर पंचायत के निर्दल प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित तहसील परिसर में चुनाव चिन्ह को लेकर रही गहमागहमी मनपसंद चुनाव चिन्ह को लेकर जमे रहे निर्दल प्रत्याशी जीप,जहाज,रेलगाड़ी का इंजन पानी की बोतल लड़का लड़की अलावा और आदमी अनार सुराही वृक्ष लड़का लड़की आदि चुनाव चिन्ह हुआ वितरित।
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील पर शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे से निर्दल प्रत्याशियों का जमावड़ा लगा रहा वही नगर पालिका बिलरियागंज अध्यक्ष कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं राष्ट्रीय दल व क्षेत्रीय दलों के अतिरिक्त निर्दल प्रत्याशियों ने दावा ठोका है। वही कौशल्या देवी एआईएमआईएम चुनाव निशान पतंग, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नीतू को झाड़ू,कांग्रेस पार्टी की प्रभा देवी को हाथ का पंजा,समाजवादी पार्टी की मीना देवी को साईकिल,बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सरस्वती देवी को हाथी,भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजू देवी को कमल का फूल,आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी अर्चना देवी को केतली,निर्दल प्रत्याशी प्रमिला देवी को पानी का नल,वहीं कुमारी बबीता को हल आवंटित हुआ। वही महाराजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष में कुल 6 प्रत्याशी मैदान में हैं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नूरजहां को साईकिल,भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्वेता जायसवाल को कमल का फूल,बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सरिता को हाथी,निर्दल प्रत्याशी मीना देवी को स्कूटर तो वही रेनू देवी को सितारा,सुनीता यादव को लड़का लड़की चिन्ह आवंटित हुआ। अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद 11 प्रत्याशी जिसमें भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी नीतू जायसवाल को कमल का फूल,कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी डॉली गुप्ता को हाथ का पंजा,आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मीरा सिंह को झाड़ू,समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी ललिता साहनी को साईकिल,बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी सुनीता साहनी को हाथी,गीता भारद्वाज सुभासपा प्रत्याशी को छड़ी,रुपमीना देवी आजाद समाज पार्टी की प्रत्याशी को केतली,अर्चना देवी निर्दल प्रत्याशी अलावा और आदमी केसर जहां को अनार,तरन्नुम को सुराही,सारिका जायसवाल को जीप मिली तो। वही जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर 16 प्रत्याशी मैदान में हैं जिसमें शारदा देवी निर्दल रिक्शा,सतीश सोनकर निर्दल लड़का लड़की,सारा मेहंदी निर्दल फूल और घास, हरिशंकर यादव निर्दल प्रत्याशी पानी का बोतल,सीता देवी निर्दल कंघा,अजय निर्दल प्रत्याशी सितारा,आलोक चौरसिया निर्दल प्रत्याशी अनार,नर्मदा गुप्ता निर्दल प्रत्याशी रेल का इंजन, पुरुषोत्तम यादव निर्दल प्रत्याशी जीप,मोहम्मद फुजैन निर्दल प्रत्याशी वृक्ष,शकुंतला निर्दल प्रत्याशी वायुयान,अमरीक बानो कांग्रेस पार्टी हाथ का पंजा,मंजू राय भारतीय जनता पार्टी कमल का फूल,राजेश कुमार आम आदमी पार्टी झाड़ू,सुमित आईएमआईएम पार्टी प्रत्याशी पतंग,सैयद मोहम्मद मेहंदी बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी हाथी का चुनाव निशान वितरित हुआ। इस दौरान पुलिस बल के जवान तैनात रहे वही प्रशासन मुस्तैद रहा। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव निशान वितरित हुआ वही निर्दल प्रत्याशियों में चुनाव निशान को लेकर गहमागहमी रही।

जीयनपुर क्रय केंद्र पर 1230 कुंटल गेहूं की हुई खरीद।

जीयनपुर क्रय केंद्र पर 1230 कुंटल गेहूं की हुई खरीद।

जीयनपुर विपणन केंद्र 12000 कुंटल का मिला लक्ष्य।

जीयनपुर विपणन केंद्र पर किसानों की गेहूं खरीद करते कर्मचारी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर विपणन केंद्र पर गेहूं की खरीद में आई तेजी अब तक 28 किसानों के 1230 कुंतल गेहूं की हुई खरीद जीयनपुर विपणन केंद्र को 12000 कुंटल का मिला लक्ष्य।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जीयनपुर विपणन केंद्र पर किसानों की गेहूं की खरीद तेजी से की जा रही है इस दौरान एस एम आई दिनेश कुमार ने बताया कि जीयनपुर विपणन केंद्र को 12000 कुंतल गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला हुआ है। लक्ष्य के सापेक्ष 28 किसानों के अब तक 1230 कुंतल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जीयनपुर विपणन केंद्र पर ऑनलाइन पंजीकृत किसानों की गेहूं की खरीद की जा रही है। जिन्हें शासन द्वारा निर्धारित 1125 रुपए कुंतल की दर से 72 घंटे के अंदर गेहूं का भुगतान किया जा रहा है। वही पहले से पंजीकृत किसानों का प्रतिदिन गेहूं की खरीद तेजी से की जा रही है। एसएमआई दिनेश कुमार ने बताया कि जिन किसानों को गेहूं बेचना है किसान नियमित रूप से ऑनलाइन पंजीकरण कराकर विपणन केंद्र पर संपर्क करें। जिसके बाद गेहूं की खरीद की जाएगी। वहीं लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 10% गेहूं की खरीद की गई है।

जिलाधिकारी के आदेश पर फरार कंपनियों के निवेशकों ने तहसील पर जमा किए कागज।

जिलाधिकारी के आदेश पर फरार कंपनियों के निवेशकों ने तहसील पर जमा किए कागज।

दर्जनों फरार कंपनी के 1300 निवेशकों ने ठोका दावा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर जिलाधिकारी के आदेश पर दर्जनों फरार कंपनी के सैकड़ों निवेश निवेशकों ने कतार बद्ध होकर जमा किए कागजात ठोका दावा।
जानकारी के अनुसार जिला अधिकारी आजमगढ़ विशाल भारद्वाज के आदेश पर एडीएम वित्त आजाद भगत को प्रभारी बनाया गया वही फरार कंपनियों के निवेशकों से दावा प्रारूप सात लिया जा रहा है। जिसमें सगड़ी तहसील पर दावा प्रारूप सात आधार कार्ड पैन कार्ड बैंक की पासबुक व निवेशक के कंपनी के द्वारा दिए गए कागज दो प्रति में जमा किया जा रहा है। जिसके लिए सगड़ी तहसील पर शुक्रवार की शाम 4:00 बजे सैकड़ों की संख्या में कतारबद्ध होकर फरार दर्जनों कंपनी पल्स पीसीएल कोलकाता लिमिटेड आदि के 13 सौ निवेशकों ने अपने-अपने कागज सगड़ी तहसीलदार के माल बाबू अनुपम सिंह के पास जमा किए सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह ने बताया कि फरार कंपनियों के सभी निवेशकों के कागज को एडीएम वित्त के यहां भेजा जाएगा। जिसके बाद निवेशकों को उनके डूबे हुए पैसे वापस कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस दौरान सगड़ी तहसील पर अपने-अपने फरार कंपनियों के कागज लेकर सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे रहे। वही प्रारूप सात के साथ संलग्न कर कागज जमा करने के लिए देर शाम तक सैकड़ों की संख्या लोग मौजूद रहे।

Thursday, April 27, 2023

सगड़ी तहसील पर 15 प्रत्याशियों ने नामांकन लिया वापस।

सात अध्यक्ष पद व आठ सभासदों ने सगड़ी तहसील पर नामांकन लिया वापस।

सगड़ी तहसील पर 15 प्रत्याशियों ने नामांकन लिया वापस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर नगर पंचायत चुनाव प्रक्रिया के नामांकन वापसी के दिन सुबह से लेकर 3:00 बजे तक कुल 15 प्रत्याशियों ने नामांकन लिया वापस सात अध्यक्ष पद पर व आठ सभासद प्रत्याशियों ने नामांकन लिया वापस।
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील पर सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 3:00 बजे तक नामांकन वापसी के लिए बैरिकेडिंग कर पुलिस प्रशासन जगह-जगह तैनात रहा। वही अलग-अलग नगर पंचायत अध्यक्ष पद व सभासद प्रत्याशी के लिए व्यवस्था की गई सुबह से ही नामांकन वापसी के लिए ज्यादातर दो सेट में अलग-अलग व्यक्तियों का नामांकन प्रत्याशियों ने कर रखा था जो नाम वापस लिया गया जिनमें अध्यक्ष पद पर बिलरियागंज नगरपालिका से एक भी नाम वापस नहीं लिया गया। वहीं महाराजगंज नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर चंद्ररेखा,अंजलि,नीलम प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया। वहीं जीयनपुर नगर पंचायत से एक प्रत्याशी सुभावती पत्नी ओमप्रकाश व अजमतगढ़ अध्यक्ष पद पर निर्दल प्रत्याशी तारा,गीता,इशरावती ने नामांकन वापस लिया। वही सभासद पद पर अजमतगढ़ से अंशुमान ने नामांकन वापस लिया। वही महाराजगंज से एक ने नामांकन वापस लिया। बिलरियागंज नगरपालिका से हसीना बानो, सहाबुद्दीन,अरविंद कुमार, श्रीकांत,बिंदु यादव,सतीश चंद्र ने नामांकन वापस लिया। वही जीयनपुर नगर पंचायत से एक भी सभासद प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। सुबह से लेकर शाम तक नामांकन वापसी के लिए गहमागहमी मची रही। वहीं प्रशासन मुस्तैद रहा।

नगर पंचायत जीयनपुर भाजपा कार्यालय का मंत्रोच्चार पूर्वक हुआ शुभारंभ।

नगर पंचायत जीयनपुर भाजपा कार्यालय का मंत्रोच्चार पूर्वक हुआ शुभारंभ।

प्रदेश महामंत्री जीयनपुर नगर पंचायत भाजपा कार्यालय का किया शुभारंभ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत में भाजपा कार्यालय का मंत्रोंच्चार कर विधि विधान पूर्वक प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी गोरखपुर अनूप गुप्ता ने फीता काटकर किया शुभारंभ सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच योगी मोदी के नारों से गूंजा जीयनपुर।
जानकारी के अनुसार गुरुवार के शाम 4:00 बजे जीयनपुर नगर पंचायत भाजपा कार्यालय का समारोह पूर्वक भव्य रुप से शुभारंभ प्रदेश महामंत्री क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी अनूप गुप्ता ने भाजपा प्रत्याशी मंजू राय के साथ मंत्रोंच्चार के बीच विधि-विधान पूर्वक फीता काटकर शुभारंभ किया गया। वही कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच कार्यालय पर गणेश पूजन कर शुभारंभ किया गया इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगी मोदी जिंदाबाद के नारे से जीयनपुर क्षेत्र गुंज उठा। वही कार्यालय के शुभारंभ के बाद पूर्व विधायक वंदना सिंह,भाजपा नेता सन्तोष सिंह टीपू ,प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा,पूर्व कोषाध्यक्ष संतोष जायसवाल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी मंजू राय को लेकर नगर पंचायत जीयनपुर के चारों मार्ग का भ्रमण कर कस्बा वासियों से आशीर्वाद लिया वही उत्साहित कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे इस दौरान जीयनपुर कस्बा में सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही कार्यालय के शुभारंभ में मुख्य रूप से अरविंद जायसवाल,खटालू सिंह,विकास राय,संदीप सिंह,शिवगोपाल, अजीत बरनवाल,जयप्रकाश सिंह,धर्मेंद्र सिंह,भोलू राय,सत्यम चौबे सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Monday, April 24, 2023

अजमतगढ़ नगर पंचायत पर निर्दल प्रत्याशी अर्चना साहनी ने ठोकी ताल।

अजमतगढ़ नगर पंचायत पर निर्दल प्रत्याशी अर्चना साहनी ने ठोकी ताल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर नामांकन के अंतिम दिन निर्दल प्रत्याशी अर्चना साहनी ने समर्थकों के साथ किया नामांकन जीत का किया दावा।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत अजमतगढ़ से नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दल प्रत्याशी अर्चना साहनी पत्नी संजय कुमार साहनी ने अपने समर्थकों के साथ सगड़ी तहसील पर पहुंचकर नामांकन किया। वही नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत का दावा किया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में अर्चना साहनी के समर्थक मौजूद रहे। जिनमें मुख्य रुप से बहादुर निषाद,नैनू,साहुतूल,साहब,उषा, बिंदु,अनीता,रामप्रकाश आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बसपा प्रत्याशी नेहाल मेंहदी ने किया नामांकन।

जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बसपा प्रत्याशी नेहाल मेंहदी ने किया नामांकन।

नेहाल मेहंदी ने जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बसपा से ठोका दावा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बसपा प्रत्याशी नेहाल मेंहदी ने समर्थकों के साथ किया नामांकन जीत की भरी हुंकार।
जानकारी के अनुसार सोमवार को नगर पंचायत नामांकन के अंतिम दिन बसपा प्रत्याशी नेहाल मेंहदी ने समर्थकों के साथ उत्साह पूर्वक बसपा से जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर दावा ठोका। वही इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत का दावा किया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में बसपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता नगर पंचायत के लोग मौजूद रहे। वही नेहाल मेंहदी ने कहा कि जीयनपुर नगर पंचायत के विकास के लिए चुनाव मैदान में उतरा हुं बसपा कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव में जीत का दावा किया। इस दौरान मुख्य रूप से सगड़ी विधानसभा अध्यक्ष सीपी विमल,रमेश कुमार,विवेकानंद मिश्रा,आदिल अब्बास,फैसल खान,शांहशाह खान,रमाकांत चौहान,राजेंद्र,सुफियान कुरैशी, अबूसाद,इमरान कुरैशी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

भाजपा प्रत्याशी मंजू राय ने समर्थकों के साथ किया नामांकन।

भाजपा प्रत्याशी मंजू राय ने समर्थकों के साथ किया नामांकन।

नमांकन के दौरान समर्थकों में दिखा उत्साह जमकर की नारेबाजी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर से चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन नगर पंचायत जीयनपुर से भाजपा प्रत्याशी मंजू राय ने समर्थकों के साथ किया नामांकन जीत की भरी हुंकार।
जानकारी के अनुसार सोमवार को सैकड़ों समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ नामांकन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उत्साह का प्रदर्शन किया वही भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का पालन कराया जुलूस निकालने से रोका। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही भाजपा प्रत्याशी मंजू राय के नामांकन में शामिल होने आए देवरिया के सांसद रमापति राम ने बताया कि आज जो परिस्थिति और उत्साह है उससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा प्रत्याशी की ही जीत होगी। भाजपा काम को लेकर जनता के बीच जाएगी। हम जनता को बताएंगे कि हमने काम किया है और आगे भी करेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि यहां की जनता का हमें पूरा स्नेह मिलता रहा है। और मिलता रहेगा। वही भाजपा प्रत्याशी मंजू राय के पुत्र अभिषेक राय ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर भाजपा काम करती है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मकान दिया तो हिंदू मुसलमान दोनों को दिया,राशन दिया तो सभी को दिया और यदि शौचालय दिया तो सभी लोगों को बिना भेदभाव के दिया है। ऐसे में हमें पूरा भरोसा है कि हम जीत कर दिखाएंगे। इस दौरान अजमतगढ़ प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा पिंटू,हरैया प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह, भाजपा नेता संतोष सिंह टीपू, संदीप सिंह,विकास राय,रितेश यादव,निर्भय सिंह,सत्यम चौबे आदि लोग मौजूद रहे।

सैकड़ों समर्थकों के साथ नगर पंचायत अजमतगढ़ से भाजपा प्रत्याशी नीतू जायसवाल ने किया नामांकन।

सैकड़ों समर्थकों के साथ नगर पंचायत अजमतगढ़ से भाजपा प्रत्याशी नीतू जायसवाल ने किया नामांकन।

नगर पंचायत अजमतगढ़ की जनता के समर्थन से चौथी बार चुनाव जितने का भरोसा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ से नीतू जायसवाल पत्नी अरविंद जायसवाल ने नामांकन पत्र किया दाखिल।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत अजमतगढ़ से चौथी बार नीतू जायसवाल ने नामांकन दाखिल किया तो वही नीतू जायसवाल ने कहा कि जनता का आशीर्वाद व समर्थन हमें मिल रहा है। भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने का दिया भरोसा। वही नीतू जायसवाल के पति अरविंद जायसवाल पहली बार वर्ष 2000 में  निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नगर पंचायत अजमतगढ़ का चुनाव जीते तो वही दूसरी बार वर्ष 2006 में नीतू जायसवाल पत्नी अरविंद जायसवाल ने चुनाव जीता वही तीसरी बार भी नीतू जायसवाल ने वर्ष 2012 में नगर पंचायत अजमतगढ़ की जनता के सहयोग से चुनाव जीता। वही अरविंद जायसवाल ने कहा कि चौथी बार भाजपा प्रदेश सरकार ने नीतू जायसवाल पर भरोसा कर नगर पंचायत अजमतगढ़ से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतारा है। जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है भाजपा सरकार में किसी जाति मजहब से कोई भेदभाव नहीं किया है। सबका साथ सबका विकास के साथ काम किया है। नगर पंचायत अजमतगढ़ की जनता के सहयोग से चौथी बार भी चुनाव जीतने का नीतू जायसवाल ने जताया भरोसा। इस दौरान राधेश्याम कनौजिया,विरेन्द्र मिश्रा,सोनू मिश्रा,बजरंगी गुप्ता,प्रमोद यादव,गुड्डू राय,राजन वर्मा,सुदर्शन वर्मा,मुखराज साहनी,विजई राजभर,
बहादुर सोनकर,सर्वेश जायसवाल,सन्तोष चतुर्वेदी, शिवाजी बाबा सहित सैकड़ों की सख्या में महिला और पुरुष मौजूद रहे।

Sunday, April 23, 2023

समाजवादी पार्टी प्रत्याशी ललिता साहनी ने अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर किया नामांकन।

समाजवादी पार्टी प्रत्याशी ललिता साहनी ने अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर किया नामांकन।

समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी के नामांकन के दौरान अस्वस्थ्य जेठ की हुई मौत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के समाजवादी पार्टी की अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ललिता साहनी ने समर्थकों के साथ किया नामांकन नामांकन के दौरान अस्वस्थ जेठ की हुई मौत।
जानकारी के अनुसार रविवार को सगड़ी तहसील पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ललिता साहनी पत्नी अजय साहनी ने अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर अपने समर्थकों के साथ नामांकन किया वही प्रत्याशी के जेठ शिवपूजन साहनी पुत्र रामजस साहनी उम्र 70 साल जो अस्वस्थ चल रहे थे जिनका आजमगढ़ निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था अचानक नामांकन के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी नामांकन के बाद ललिता साहनी व अजय साहनी आनन-फानन में आजमगढ़ पहुंची देर शाम तक अंतिम संस्कार किया गया दर्जनों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें मुख्य रुप से रामप्रकाश सोनकर, सोहराब अहमद,शुभम राय, मशरू,संजय साहनी,राहुल साहनी,सबीना आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

नगर पंचायत अजमतगढ़ से सारिका जायसवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में नामांकन किया दाखिल।

नगर पंचायत अजमतगढ़ से सारिका जायसवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में नामांकन किया दाखिल।

सारिका जायसवाल ने अपने समर्थकों के साथ अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर किया नामांकन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ से अध्यक्ष पद पर सारिका जायसवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में नामांकन दाखिल कर ठोका ताल सैकड़ों समर्थकों के साथ जीत की भरी हुंकार।
जानकारी के अनुसार रविवार को सगड़ी तहसील पर अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सारिका जायसवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दर्जनों  समर्थकों के साथ नामांकन किया। वही दर्जनों की संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। नामांकन के बाद उत्साह के साथ लोगों ने माल्यार्पण कर नारेबाजी की। वही सारिका जायसवाल ने नगर पंचायत अजमतगढ़ अध्यक्ष पद पर जीत की हुंकार भरी और क्षेत्र की जनता के भरोसे जीत का दावा किया। इस दौरान कन्हैया अग्रवाल,जितेंद्र नाथ गुप्ता,पारसनाथ सोनकर,पारितोष जायसवाल,माधुरी जायसवाल,हिमांशु सिंह आदि दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी नर्मदा गुप्ता ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में किया नामांकन दाखिल।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी नर्मदा गुप्ता ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में किया नामांकन 
दाखिल। 

बहुजन समाज पार्टी से विरोध कर निर्दल किया पूर्व नगर अध्यक्ष की पत्नी ने नामांकन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्व0 खुरमुल्ली गुप्ता की पत्नी नर्मदा गुप्ता ने निर्दलीय किया नामांकन दाखिल दूसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत का किया दावा। रविवार को सगड़ी तहसील पर बहुजन  समाज पार्टी से टिकट ना मिलने पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी नर्मदा गुप्ता अपने सर्मथकों के साथ जबरदस्त उत्साह के साथ नामांकन किया। वही दूसरी बार नगर पंचायत जीयनपुर से परचम लहराने का दावा किया। वही पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जीयनपुर स्व0 खुरमुल्ली गुप्ता ने वर्ष 2012 में बहुजन समाज पार्टी से चुनाव जीतकर परचम लहराया था। वही जीयनपुर नगर पंचायत से अबकी बार उनकी पत्नी नर्मदा गुप्ता निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में जीत हासिल करने के मकसद से चुनाव मैदान में उतरी है। वही आज रविवार को निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। दूसरी बार जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर परचम लहराने का दावा और कहा कि पूर्व की भांति अन्य प्रत्याशियों की जमानत जप्त कर चुनाव जीतेंगे। इस दौरान दीपक गुप्ता,सरवन गुप्ता,नेसार अहमद,मुसाफिर, जब्बार अहमद,बबलू गुप्ता,अभिषेक मद्देसिया सहित दर्जनों महिला और पुरुष मौजूद रहे।

सतीश सोनकर ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ सगड़ी तहसील पर किया नामांकन दाखिल।

सतीश सोनकर ने नगर पंचायत जीयनपुर से निर्दल प्रत्याशी के रुप में किया नामांकन दाखिल।

सतीश सोनकर ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ सगड़ी तहसील पर किया नामांकन दाखिल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सतीश सोनकर ने निर्दल प्रत्याशी के रुप में सगड़ी तहसील पर नामांकन किया दाखिल। रविवार को निर्दल प्रत्याशी के रुप में सतीश सोनकर ने जीयनपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर अपना नामांकन दाखिल कर जीत का दिया भरोसा दर्जनों समर्थकों के साथ सगड़ी तहसील पर नामांकन किया। वही समर्थकों के बल पर अबकी बार जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने का दावा किया। वही नगर पंचायत जीयनपुर के दर्जनों की संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान अनिल सोनकर, कन्हैया यादव,मुन्ना यादव, राजकुमार यादव,बबलू यादव, रामदुलारे सोनकर,सरवन सोनकर भागवत सोनकर,मुन्ना गुप्ता,प्रेम प्रजापति,मुकेश जायसवाल,मुन्ना वैध,शशि मोदनवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Saturday, April 22, 2023

बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सुनीता देवी ने अजमतगढ़ नगर पंचायत से किया नामांकन।

बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सुनीता देवी ने अजमतगढ़ नगर पंचायत से किया नामांकन।

सुनीता देवी पत्नी शंम्भू साहनी ने अजमतगढ़ से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर ठोका ताल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ अध्यक्ष पद के लिए बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी सुनीता देवी ने किया नामांकन दाखिल।
जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर में बहुजन समाज पार्टी के अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सुनीता देवी पत्नी शंम्भू साहनी ने अपने समर्थकों के साथ सगड़ी तहसील पर नामांकन किया।इस दौरान दर्जनों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं सुनीता देवी ने अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर परचम लहराने का दावा किया। नगर पंचायत अजमतगढ़ से पहली बार अध्यक्ष पद की चुनाव लड़ रही सुनीता देवी ने नामांकन के साथ ही अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर घमासान शुरू हो गया। इस दौरान बसपा जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार,चन्द्रप्रकाश विमल, रामाकांत चौहान,रमेश कुमार,रामवृक्ष गौतम सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।