सैकड़ों समर्थकों के साथ नगर पंचायत अजमतगढ़ से भाजपा प्रत्याशी नीतू जायसवाल ने किया नामांकन।
नगर पंचायत अजमतगढ़ की जनता के समर्थन से चौथी बार चुनाव जितने का भरोसा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ से नीतू जायसवाल पत्नी अरविंद जायसवाल ने नामांकन पत्र किया दाखिल।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत अजमतगढ़ से चौथी बार नीतू जायसवाल ने नामांकन दाखिल किया तो वही नीतू जायसवाल ने कहा कि जनता का आशीर्वाद व समर्थन हमें मिल रहा है। भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने का दिया भरोसा। वही नीतू जायसवाल के पति अरविंद जायसवाल पहली बार वर्ष 2000 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नगर पंचायत अजमतगढ़ का चुनाव जीते तो वही दूसरी बार वर्ष 2006 में नीतू जायसवाल पत्नी अरविंद जायसवाल ने चुनाव जीता वही तीसरी बार भी नीतू जायसवाल ने वर्ष 2012 में नगर पंचायत अजमतगढ़ की जनता के सहयोग से चुनाव जीता। वही अरविंद जायसवाल ने कहा कि चौथी बार भाजपा प्रदेश सरकार ने नीतू जायसवाल पर भरोसा कर नगर पंचायत अजमतगढ़ से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतारा है। जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है भाजपा सरकार में किसी जाति मजहब से कोई भेदभाव नहीं किया है। सबका साथ सबका विकास के साथ काम किया है। नगर पंचायत अजमतगढ़ की जनता के सहयोग से चौथी बार भी चुनाव जीतने का नीतू जायसवाल ने जताया भरोसा। इस दौरान राधेश्याम कनौजिया,विरेन्द्र मिश्रा,सोनू मिश्रा,बजरंगी गुप्ता,प्रमोद यादव,गुड्डू राय,राजन वर्मा,सुदर्शन वर्मा,मुखराज साहनी,विजई राजभर,
बहादुर सोनकर,सर्वेश जायसवाल,सन्तोष चतुर्वेदी, शिवाजी बाबा सहित सैकड़ों की सख्या में महिला और पुरुष मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment