भाजपा प्रत्याशी मंजू राय ने समर्थकों के साथ किया नामांकन।
नमांकन के दौरान समर्थकों में दिखा उत्साह जमकर की नारेबाजी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर से चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन नगर पंचायत जीयनपुर से भाजपा प्रत्याशी मंजू राय ने समर्थकों के साथ किया नामांकन जीत की भरी हुंकार।
जानकारी के अनुसार सोमवार को सैकड़ों समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ नामांकन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उत्साह का प्रदर्शन किया वही भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का पालन कराया जुलूस निकालने से रोका। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही भाजपा प्रत्याशी मंजू राय के नामांकन में शामिल होने आए देवरिया के सांसद रमापति राम ने बताया कि आज जो परिस्थिति और उत्साह है उससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा प्रत्याशी की ही जीत होगी। भाजपा काम को लेकर जनता के बीच जाएगी। हम जनता को बताएंगे कि हमने काम किया है और आगे भी करेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि यहां की जनता का हमें पूरा स्नेह मिलता रहा है। और मिलता रहेगा। वही भाजपा प्रत्याशी मंजू राय के पुत्र अभिषेक राय ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर भाजपा काम करती है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मकान दिया तो हिंदू मुसलमान दोनों को दिया,राशन दिया तो सभी को दिया और यदि शौचालय दिया तो सभी लोगों को बिना भेदभाव के दिया है। ऐसे में हमें पूरा भरोसा है कि हम जीत कर दिखाएंगे। इस दौरान अजमतगढ़ प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा पिंटू,हरैया प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह, भाजपा नेता संतोष सिंह टीपू, संदीप सिंह,विकास राय,रितेश यादव,निर्भय सिंह,सत्यम चौबे आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment