पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी नर्मदा गुप्ता ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में किया नामांकन
दाखिल।
बहुजन समाज पार्टी से विरोध कर निर्दल किया पूर्व नगर अध्यक्ष की पत्नी ने नामांकन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्व0 खुरमुल्ली गुप्ता की पत्नी नर्मदा गुप्ता ने निर्दलीय किया नामांकन दाखिल दूसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत का किया दावा। रविवार को सगड़ी तहसील पर बहुजन समाज पार्टी से टिकट ना मिलने पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी नर्मदा गुप्ता अपने सर्मथकों के साथ जबरदस्त उत्साह के साथ नामांकन किया। वही दूसरी बार नगर पंचायत जीयनपुर से परचम लहराने का दावा किया। वही पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जीयनपुर स्व0 खुरमुल्ली गुप्ता ने वर्ष 2012 में बहुजन समाज पार्टी से चुनाव जीतकर परचम लहराया था। वही जीयनपुर नगर पंचायत से अबकी बार उनकी पत्नी नर्मदा गुप्ता निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में जीत हासिल करने के मकसद से चुनाव मैदान में उतरी है। वही आज रविवार को निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। दूसरी बार जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर परचम लहराने का दावा और कहा कि पूर्व की भांति अन्य प्रत्याशियों की जमानत जप्त कर चुनाव जीतेंगे। इस दौरान दीपक गुप्ता,सरवन गुप्ता,नेसार अहमद,मुसाफिर, जब्बार अहमद,बबलू गुप्ता,अभिषेक मद्देसिया सहित दर्जनों महिला और पुरुष मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment