लुटेरी दुल्हन गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार दुल्हन व दो बहनें फरार।
लुटेरी दुल्हन गैंग के मुख्य आरोपी फरार अगुआ व सहयोगी गिरफ्तार।
लुटेरी दुल्हन गैंग के मुख्य आरोपी से जीयनपुर पुलिस ने 25 हजार रुपए चोरी की बाइक तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।
जीयनपुर डाक बंगला के पास से शादी कर दूल्हे से गहने कपड़े व नगदी 70 हजार रुपए लेकर लुटेरी दुल्हन गैंग हुआ था फरार।
जीयनपुर पुलिस ने दुल्हन, दुल्हन के भाई बहन अगुआ सहित चार पर दर्ज किया था मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के डाक बंगला के सामने से दुल्हन अपने भाई व बहन,अगुआ के साथ मिलकर दूल्हे के द्वारा दिए मंगलसूत्र,आभूषण,कपड़ा व नगदी 70 हजार लेकर हुई फरार पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच में जुटी हुई थी। सोमवार की सुबह दुल्हन गैंग के मुख्य आरोपी अगुआ व सहयोगी को जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने गिरफ्तार किया उनके पास से लूट के 25 हजार रुपए, चोरी की बाइक,एक तमंचा व कारतूस बरामद किया।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर थाने पर राधा पत्नी पवन सिंह ब्यूटी पार्लर संचालिका निवासी औग्यणा थाना दन्नहार मैनपुरी जो आजमगढ़ जनपद निवासी मनोज उर्फ मंहगू पुत्र शिवमणि खिलवा थाना मेंहनगर से बातचीत कर आजमगढ़ दुल्हन को देखने व शादी करने के लिए मैनपुरी निवासी दूल्हे राजेश यादव व परिजनों के साथ आजमगढ़ पहुंची जहां मनोज दुल्हन पूजा निवासी पिढवल थाना घोसी जनपद मऊ को लेकर शुक्रवार को आया लड़की को देखकर पसंद करने के बाद कन्हौर मंदिर में अगले दिन चार मार्च को शादी कराया जाना सुनिश्चित हुआ। शनिवार की दोपहर में मंदिर पर शादी की रस्म पूरी की गई। इस दौरान राजेश यादव दूल्हा और दूल्हे के चाचा ने दुल्हन को नगद 70 हजार रुपए मंगलसूत्र कपड़ा व आभूषण दिया। वही शादी के बाद राधा सिंह पत्नी पवन सिंह व दूल्हा राजेश यादव और अगुआ मनोज कुमार व दुल्हे के चाचा के साथ दुल्हन को ई-रिक्शा से लेकर आजमगढ़ जाते समय जीयनपुर डाक बंगला के सामने दुल्हन पूजा के भाई गाड़ी लेकर पहुंचा जहां दुल्हन पूजा को अपने गाड़ी में लेकर देर शाम को फरार हो गया ब्यूटी पार्लर संचालिका राधा सिंह निवासी मैनपुरी की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने दुल्हन पूजा, दूल्हे के भाई, बुआ व अगुआ मनोज उर्फ मंहगू के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कराया। मुकदमा दर्ज करने के बाद जीयनपुर ने आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार की सुबह 9:00 बजे मुखबिर की सूचना पर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय व एसआई शंकर यादव पुलिस टीम के साथ पकवाइनार मोंड़ देवापार बैंक के पास अंजान शहीद से मुख्य आरोपित अगुआ मनोज कुमार पुत्र शिवमणि व सहयोगी मुंसफ पुत्र कैलाश निवासी बांसगांव थाना तंरवा को गिरफ्तार किया उनके पास से दूल्हे से लिए गए 70 हजार रुपये में से 25 हजार रुपए बरामद किया वही चोरी की बाइक तमंचा व कारतूस भी मिला। वही अगुआ मनोज कुमार ने बताया कि 45 हजार रुपए व आभूषण कपड़ा दुल्हन पूजा के पास है। वहीं दुल्हन गैंग के द्वारा पूर्व में कई दुल्हा से लूटपाट किए जा चुके हैं। जिसमें मुख्य आरोपी दुल्हन व दुल्हन का भाई और बहन अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं पुलिस तलाश में जुटी हुई है।
No comments:
Post a Comment